फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bike repairer's body found near railway track

रेलवे ट्रैक के पास मिला बाइक मिस्त्री का शव

Tue, 07 Dec 2021 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Bike repairer's body found near railway track
फर्रुखाबाद। बाइक मिस्त्री का शव मंगलवार को जसमई दरवाजा के पास रेलवे ट्रैक के पास पड़ा मिला। पत्नी ने हत्या का आरोप लगाकर रिश्तेदारों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

कच्चा किला भीकमपुरा निवासी पंकज कुमार (28) बाइक मिस्त्री था। सोमवार रात नौ बजे खाना खाने के बाद घर से निकल गया। मंगलवार सुबह परिजनों को उसका शव जसमई दरवाजा के पास रेलवे ट्रैक के पास पड़ा मिला। दाहिना हाथ कटा था और सिर पर गंभीर चोट थी।
विज्ञापन

पुलिस मौके पर छानबीन कर प्रथम दृष्टया ट्रेन दुुर्घटना में मौत होने की बात कही है। पत्नी नीतू ने जमीन के विवाद में रिश्तेदारों पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोप लगाया कि दो दिन पहले हत्या की धमकी दी थी। तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का भरोसा दिया। पोस्टमार्टम में मौत ट्रेन दुर्घटना में सिर पर आई गंभीर चोट लगने और अधिक खून बहने से होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed