फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bike collides with a pole in dense fog, Pradhan's son dies

Farrukhabad News: घने कोहरे में खंभे से टकराई बाइक, प्रधान पुत्र की मौत

Sat, 11 Jan 2025 01:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 01:09 PM IST
विज्ञापन
Bike collides with a pole in dense fog, Pradhan's son dies
फर्रुखाबाद। बीएससी प्रथम वर्ष की परीक्षा देने जा रहे एक छात्र की बाइक घने कोहरे में खंभे से टकरा गई। इससे उसका सिर लहूलुहान हो गया। पुलिस उसे लोहिया अस्पताल लेकर पहुंची, वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। युवक के पिता ग्राम प्रधान हैं।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद थाने के गांव खजुरी निवासी ग्राम प्रधान सेवाराम कठेरिया का पुत्र भूपेंद्र कुमार (25) बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था। वह बाइक से शुक्रवार सुबह घर से पेपर देने के लिए फतेहगढ़ जा रहा था। सेंट्रल जेल से जिला जेल तिराहे के बीच कोल्ड स्टोर के पास घने कोहरे में बाइक सड़क किनारे खंभे से टकरा गई। इससे उसका सिर खंभे से लगकर लहूलुहान हो गया। वहां से गुजर रहे राहगीर ने सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस ने घायल को लोहिया अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जेब में मिले स्कूली कागज और बाइक के नंबर से पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। इस पर पिता, मां राधा देवी, भाई शिवम व लोकेश और एक बहन का अस्पताल में रो-रो कर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
हेलमेट होता तो बच जाती भूपेंद्र की जान
घटनास्थल पर बाइक का रिम बीच से फट गया। यही नहीं अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। लोगों ने बताया कि भूपेंद्र की खंभे से टक्कर इतनी तेज थी कि उसके सिर में गंभीर चोट आई। यदि उसके सिर में हेलमेट होता तो सिर फटने से बच सकता था। इससे उसकी जान जाने से बच जाती। जवान बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed