{"_id":"6142398a8ebc3e7ac0758d0d","slug":"bijli-killat-farrukhabad-news-knp6524146137","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाई वोल्टेज से लाइटें व पंखे फुंके, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाई वोल्टेज से लाइटें व पंखे फुंके, यात्री परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। सोमवार देर रात अचानक आए हाईवोल्टेज से रोडवेज बस स्टैंड पर लगी सभी लाइटें और पंखे फुंक गए। रात भर गर्मी और अंधेरे में यात्री परेशान रहे।
सोमवार दिन में रोडवेज बस स्टैंड के सामने लगे ट्रांसफार्मर में कुछ खराबी आ गई थी। लिहाजा पूरे दिन बिजली नहीं आई। शाम को मरम्मत होने के बाद रात को जब लाइट आई, तो वोल्टेज इतना तेज था, बस स्टैंड परिसर में लगे करीब 60 पंखों में से 50 और इतनी ही ट्यूूबलाइटें फुंक गईं। मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे जब दफ्तर और दुकानें खोली गईं, तो उनकी भी लाइटें फुंक गई। बुधवार को भी न तो लाइटें सही की गईं और न ही पंखों की मरम्मत हुई।
लिहाजा यात्री गर्मी से परेशान हैं। रात में अंधेरा रहने से महिला यात्रियों को असुरक्षा की भावना रहती है। केंद्र प्रभारी उर्मिला दुबे ने बताया कि हाई वोल्टेज से हुए नुकसान का पत्र उच्च अधिकारियों को भेज दिया है। स्वीकृति मिलते ही लाइटें और पंखे बदलवाए जाएंगे।