{"_id":"5f46adea8ebc3e3d065c4341","slug":"bhumi-vikas-bank-ka-chunaoo-farrukhabad-news-knp5790272116","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विकास बैंक के प्रतिनिधि पद पर भाजपा का कब्जा तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि विकास बैंक के प्रतिनिधि पद पर भाजपा का कब्जा तय
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश सहकारी भूमि विकास बैंक की जिले में तीन शाखाओं में प्रतिनिधि पद के चुनाव के लिए बुधवार को नामांकन किया गया। तीनों पदों पर भाजपा प्रत्याशियों ने एक-एक नामांकन दाखिल किया। इससे इनका निर्विरोध निर्वाचन तय होने के साथ तीनों बैंकों में भाजपा का कब्जा होना भी तय हो गया है।
सहकारी भूमि विकास बैंक शाखा फर्रुखाबाद, मोहम्मदाबाद व कायमगंज स्थित बैंक के प्रतिनिधि पद पर एक सितंबर को चुनाव होना है। इसके लिए बुधवार को नामांकन प्रक्रिया हुई। भूमि विकास बैंक फर्रुखाबाद की नामांकन प्रक्रिया टाउन हॉल स्थित सदर तहसील कार्यालय में हुई। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार ने निर्वाचन अधिकारी तहसीलदार राजू कुमार व वरिष्ठ प्रबंधक भूमि विकास बैंक रतनदीप दीक्षित को नामांकन पत्र सौंपा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, दुग्ध संघ अध्यक्ष सत्यपाल सिंह, कोआपरेटिव बैंक अध्यक्ष कुलदीप गंगवार, उपाध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत, सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, पूर्व विधायक अरविंद प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। मोहम्मदाबाद ब्लाक में भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, अमृतपुर विधायक सुशील कुमार शाक्य के साथ प्रत्याशी वीरेंद्र पाल सिंह ने निर्वाचन अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह को नामांकन पत्र दिया। जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा तीनों तहसीलों पर भूमि विकास बैंक शाखा प्रतिनिधि पद पर भाजपा प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया है। पिछली सरकारों ने व्यवस्थाओं को बिगाड़ते हुए लोकतंत्र को कमजोर करने का कार्य किया। योगी सरकार के साढ़ें तीन वर्ष के शासनकाल में भ्रष्टाचार रोकने को व्यवस्थाओं को ठीक किया जा रहा है। निर्वाचन अधिकारी तहसीलदार सदर ने बताया कि तीनों सीटों पर एक-एक नामांकन किया गया है।
कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार कायमगंज तहसील कार्यालय पर भूमि विकास बैंक शाखा कायमगंज के प्रतिनिधि पद के नामांकन के लिए भाजपा सांसद मुकेश राजपूत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश अग्रवाल, विधायक अमर सिंह खटीक व जिला महामंत्री शैलेंद्र सिंह राठौर, चेयरमैन सुनील चक पहुंचे। भाजपा नेताओं की मौजूदगी में पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष लालाराम शाक्य ने निर्वाचन अधिकारी नयाब तहसीलदार पवन गुप्ता के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। सांसद ने कहा कि कार्यकर्ताओं के प्रयास से हर चुनाव में जीत संभव होती है। सुरक्षा ड्यूटी पर सीओ राजवीर सिंह गौर, इंस्पेक्टर डॉ.विनय राय फोर्स के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
1977 से काबिज थे सपा नेता छोटे सिंह
कायमगंज। सहकारी भूमि विकास बैंक की इस शाखा पर सपा के पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव 1977 से प्रतिनिधि पद पर काबिज थे। 43 वर्ष के बाद भाजपा ने अपना दबदबा कायम किया है। नामांकन प्रक्रिया में सपा बसपा व कांग्रेस का कोई नेता आसपास दिखाई भी नहीं दिया।