फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bhojpur MLA's family escapes after cars collide and fall into ditch

Farrukhabad News: कारें टकराकर गड्ढे में गिरीं, भोजपुर विधायक का परिवार बचा

Thu, 27 Nov 2025 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 27 Nov 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Bhojpur MLA's family escapes after cars collide and fall into ditch
फोटो-21 गांव उजरामऊ के पास गड्ढे में पलटी पड़ीं कारों के पास खड़े ग्रामीण। संवाद
राजेपुर (फर्रुखाबाद)। टक्कर लगने से दो कारें अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गईं। दुर्घटना होते ही ग्रामीणों ने कारों में सवार लोगों को बाहर निकाला। एक कार में भोजपुर विधायक का परिवार बैठा था, जो मामूली रूप से चुटहिल हो गया। दुर्घटना में सभी लोग बाल-बाल बच गए। वहीं दूसरी कार का चालक भाग निकला।
विज्ञापन

बुधवार को जेएनवी रोड फतेहगढ़ में रह रहे भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर के पुत्र अजय कुमार (35), उनकी पत्नी दीक्षा (32), पुत्री अयांक (4), भतीजा राहुल (30), शशि (6), स्वाति (8) फॉर्च्यूनर कार से तीर्थयात्रा पर कैंचीधाम जा रहे थे। कार चालक केपी चला रहा था।
विज्ञापन

गांव उजारामऊ के निकट आगे चल रही स्विफ्ट कार के चालक ने अचानक अपनी कार मोड़ दी, इससे दोनों में टक्कर हो गई। टक्कर लगने के बाद दोनों कारें गड्ढे में पलट गईं। दुर्घटना होते देख आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने दोनों कारों को सीधा कर सभी को बाहर निकाला। इस दौरान स्विफ्ट का चालक भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक के परिजनों को हल्की-फुल्की चोटें आईं। इसके बाद परिजन दूसरी कार से वापस घर चले गए। प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार ने बताया विधायक नागेंद्र सिंह राठौर का परिवार कैंचीधाम जा रहा था, तभी दुर्घटना हो गई। दूसरी कार का चालक मौके से भाग गया। उसका पता लगाया जा रहा है।

फोटो-21 गांव उजरामऊ के पास गड्ढे में पलटी पड़ीं कारों के पास खड़े ग्रामीण। संवाद

फोटो-21 गांव उजरामऊ के पास गड्ढे में पलटी पड़ीं कारों के पास खड़े ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed