फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bhandara and Kanya-Bhoj in place of Ramnavmi in the city

रामनवमी पर शहर में जगह-जगह हुए भंडारे व कन्याभोज

Mon, 15 Apr 2019 12:16 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 15 Apr 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
Bhandara and Kanya-Bhoj in place of Ramnavmi in the city
- गुरुगांव देवी मंदिर में कन्याभोज कराती महिला - फोटो : - गुरुगांव देवी मंदिर में कन्याभोज कराती महिला
नवरात्र के अंतिम दिन रविवार को रामनवमी पर पूरा शहर श्रद्धा से सराबोर रहा। सुबह से ही देवी मंदिरों में दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। जगह-जगह हवन-पूजन, कन्या भोज व भंडारे के आयोजन किए गए। इसमें प्रसाद पाने को खासी भीड़ रही।
विज्ञापन

शहर में रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। घरों व मंदिरों में आयोजित हवन में श्रद्धालुओं ने आहुतियां डालीं। नवरात्र के अंतिम दिन कन्याभोज के साथ मां जगदंबा की विदाई दी गई। लोगों ने पुण्य कमाने के लिए भंडारों का आयोजन किया। शहर के मुख्य मार्ग पर ही कई स्थानों पर किए गए भंडारे में लोगों ने प्रसाद छका। आर्यसमाज मंदिर में रामनवमी महोत्सव मनाया गया। हरिओम शास्त्री व स्वामी श्यामनंद ने यज्ञ में मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां डलवाईं। आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान चंद्रदेव शास्त्री ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने वेदों के अनुसार जीवन जीकर आदर्श स्थापित किया। इस दौरान हुए भजन-कीर्तन में भक्त मंत्रमुग्ध हो गए। संचालन संदीप आर्य ने किया। इस दौरान डा. हरिदत्त द्विवेदी, डा.पंकज, डा. अनुपम, रामनिवास आर्य, गौरव आर्य आदि मौजूद रहे। इसके अलावा गायत्री प्रज्ञा पीठ जाफरी फतेहगढ़ में पंचकुंडीय यज्ञ के बाद कन्या भोज हुआ। शहर के रेलवे रोड पुलिस चौकी के सामने सुनील सक्सेना ने भंडारा किया। लकी, सौरभ, राज, अनमोल आदि ने सहयोग किया। बढ़पुर देवी मंदिर, पल्ला सब्जी मंडी, मठिया देवी तिकोना आदि दर्जनों स्थानों पर भंडारे आयोजित होने से शहर श्रद्धा की फुहार से सराबोर रहा।
विज्ञापन


 
भोलेपुर हनुमान मंदिर के पास रामनवमी पर विशाल कन्या भोज का आयोजन किया गया। इसमें कई स्टाल लगाए गए। कन्याओं को आलू टिक्की, पावभाजी, चाऊमीन, भेलपूरी, पापड़ी, आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक, डोसा आदि व्यंजन खिलाए गए। इसके बाद हुए प्रसाद वितरण में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इससे मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। नरेश चंद्र वर्मा, मुन्नालाल वार्ष्णेय, संजय वर्मा, राजीव वर्मा, पंकज गुप्ता, देवांश गुप्ता, सत्यम, मुकेश, टीटू, पीयूष, सोनू, संध्या, पूर्वी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed