{"_id":"a41a21e8e83df75e14e18a4b40839498","slug":"bhaiduj-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाइयों को तिलक कर की लंबी उम्र की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाइयों को तिलक कर की लंबी उम्र की कामना
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Fri, 13 Nov 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। भाई दूज शुक्रवार को पारंपरिक तौर तरीकों से मनाया गया। बहनों ने भाइयों को तिलक कर उनकी लंबी उम्र की कामना की। पर्व पर रोडवेज बसों व ट्रेनों में खासी भीड़ रही। बहनें डग्गामारों से मायके पहुंचीं।
विज्ञापन
यम द्वितीया को भैया दूज मनाया जाता है। बहनों ने भाई को तिलक कर लंबी उम्र व सुख समृद्धि की कामना की बहनों ने भाइयों की आरती उतार कर मुंह मीठा कराया। साथ ही गणेश, यम, यमदूतों व यमुना का भी पूजन किया गया। भाइयों के घर न पहुंच पाने पर बहनों ने नारियल को स्वरूप मानकर पूजन किया। इसके बाद उपवास तोड़ा।
विज्ञापन
पर्व पर बहनों को मायके पहुंचने के लिए खासी दिक्कत उठानी पड़ी। प्राइवेट बसें फुल होकर गईं। रोडवेज बसों व ट्रेनों का भी यही आलम रहा। इनमें चढ़ने को यात्रियों में आपस में धक्कामुक्की और मुंहाचाहीं भी हुई। डग्गामार वाहनों ने करीब डेढ़ गुना ज्यादा किराया वसूला। कमालगंज, मोहम्मदाबाद, कायमगंज व अमृतपुर रूटों का यही हाल रहा। भाई दूज के पर्व पर शृंगार और मिठाई की दुकानों पर भीड़ रही।
विज्ञापन