फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Beti Bachao, forgery happening on the name of Beti Pachao scheme

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के नाम पर हो रहा फर्जीवाड़ा

Sat, 06 May 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद Updated Sat, 06 May 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के नाम पर लोगों को छला जा रहा है। डाकघरों में पहुंच रही भीड़ ने शासन तक के कान खड़े कर दिए हैं। शासन के फरमान के बाद जिला कार्यक्रम अधिकारी भारत प्रसाद ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर फर्जीवाड़ा करने वालों की गिरफ्तारी व कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन



एसपी को भेजे पत्र में जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) ने लिखा है कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की योजना के नाम पर फर्जी आवेदनपत्र कुछ लोग बेंच रहे हैं। इस तरह की योजना में भारत सरकार या राज्य सरकार से नगद भुगतान किए जाने का किसी प्रकार का कोई प्रावधान नहीं है।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव महिला एवं बाल विकास ने फर्जी आवेदनपत्रों को वितरित करने वालों और इसमें लिप्त व्यक्तियों की गिरफ्तारी कराने के लिए निर्देश दिए हैं। डीपीओ का कहना है कि कुछ आवेदनपत्र उनके कार्यालय को भी प्राप्त हुए हैं। इनकी छाया प्रतियां पुलिस अधीक्षक को उपलब्ध कराई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी, सीडीओ, तीनों तहसीलों के उप जिलाधिकारियों, बेसिक शिक्षा विभाग के खंड शिक्षा अधिकारियों, स्वास्थ्य विभाग के सीएचसी व पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारियों, जिला समाज कल्याण अधिकारी के साथ ही खूफिया विभाग को भी बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के फर्जी आवेदनपत्र बेंचे जाने की जानकारी दे दी गई है।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed