{"_id":"69385e3ce0433603e80e0c15","slug":"betel-nuts-worth-rs-5520-lakh-without-gst-seized-from-truck-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-134009-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: ट्रक में लदी बिना जीएसटी की 55.20 लाख की सुपारी पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: ट्रक में लदी बिना जीएसटी की 55.20 लाख की सुपारी पकड़ी
विज्ञापन
फोटो-26 पकड़े गए सुपारी लदे ट्रक के प्रपत्र देखते सहायक आयुक्त जीएसटी अमित त्यागी व एआरटीओ सुभा
फर्रुखाबाद। माल वाहक वाहनों की चेकिंग के दौरान बिना जीएसटी की 55.20 लाख की सुपारी ले जा रहा ट्रक इटावा-बरेली हाईवे पर पकड़ा गया। इसकी सूचना एआरटीओ ने जीएसटी के सहायक आयुक्त को दी। मौके पर पहुंचे सहायक आयुक्त ने ट्रक को सीज कर 5.52 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। वहीं पकड़े गए अन्य आठ ट्रकों को सीज कर 1.23 लाख रुपये का जुर्माना, 65 हजार रुपये टैक्स सहित कुल 1.88 लाख की वसूली की गई।
मंगलवार को एक ट्रक सुपारी लादकर सेंट्रल जेल चौराहा से अल्लागंज की ओर जा रहा था। चेकिंग के दौरान एआरटीओ सुभाष राजपूत ने ट्रक को पकड़ लिया। सुपारी लदी होने की सूचना सहायक आयुक्त (राज्य कर) सचल दल फतेहगढ़ अमित त्यागी को दी। माैके पर पहुंचे सहायक आयुक्त ने प्रपत्र देखे। चालक के दिखाए गए बिल के अनुसार माल दिल्ली से गुवाहाटी जा रहा था लेकिन ट्रक फर्रुखाबाद में सेंट्रल जेल से अल्लागंज की ओर जाते हुए पकड़ा गया।
सहायक आयुक्त राज्यकर ने ट्रक को सीज कर सातनपुर मंडी में खड़ा करा दिया। ट्रक राज्य कर विभाग की ओर से 5.52 लाख रुपये का जुर्माना और परिवहन विभाग की ओर से 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं टैक्स बकाया के चलते एआरटीओ ने पांच ट्रक सीज कर दिए। ओवरलोड मिलने पर एक और बिना रिफ्लेक्टिव टेप के पाए जाने पर दो ट्रैक सीज किए गए। परिवहन विभाग की ओर से इस कार्रवाई के दौरान 10 वाहनों के विरुद्ध 1.88 लाख रुपये की वसूली की गई। एआरटीओ सुभाष राजपूत ने बताया कि चेकिंग अभियान जारी रहेगा।