फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Began to Blocks head `Mahabharata

ब्लाक प्रमुख के लिए शुरू हुई महाभारत

Fri, 22 Jan 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Fri, 22 Jan 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Began to Blocks head `Mahabharata

फर्रुखाबाद। ब्लाक प्रमुख के लिए छिड़े महाभारत में योद्धाओं ने अपनी-अपनी सेना तैयार कर ली है। सबसे ज्यादा मारामारी समाजवादी पार्टी में है। यहां पार्टी के ही नेता एक-दूसरे को मात देने में जुटे हैं। इस बार पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव की बेटी मोनिका यादव मोहम्मदाबाद से मैदान में हैं तो डा. सुबोध यादव का राजेपुर से ताल ठोंकना तय माना जा रहा है। हालांकि पार्टी हाईकमान की ओर से अभी तक प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की गई है।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के दौरान से ही जिले में समाजवादी पार्टी के दो धड़े हैं । एक खेमे में अलीगंज के विधायक रामेश्वर सिंह यादव के पुत्र डा.सुबोध यादव और दूसरे खेमे में सपा विधायक नरेंद्र सिंह यादव, विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी और अजीत कठेरिया हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के दौरान धड़ेबंदी सड़क पर आ गई थी। हालांकि पार्टी मुखिया के दबाव में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के दूसरे प्रत्याशी ने समर्थन का एलान कर दिया। अब ब्लाक प्रमुख पद के लिए रणभूमि तैयार है। मोहम्मदाबाद ब्लाक में गुरु और शिष्य की तरह मुकाबला होने जा रहा है।
विज्ञापन


इस विकास खंड से सपा के अमृतपुर विधायक नरेंद्र सिंह यादव की पुत्री मोनिका यादव मैदान में हैं। मोनिका का विवाह बदायूं सांसद धर्मेंद्र यादव के साथ हुआ है। वह सिरोली ग्रामसभा के खेड़ा गांव से बीडीसी का चुनाव जीती हैं। नरेंद्र सिंह यादव ने मोनिका के मैदान में उतरने की पुष्टि भी की है, लेकिन उन्होंने सपा से टिकट नहीं मांगा है। इस ब्लाक से सपा के दूसरे गुट से अमित दुबे उर्फ बब्बन दुबे मैदान में हैं। वह सपा से मोहम्मदाबाद ब्लाक प्रमुख  के लिए टिकट मांग रहे हैं। बब्बन दुबे अधिवक्ता अनुपम दुबे के भाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी ब्लाक से भोला यादव ने भी समाजवादी पार्टी से टिकट मांगा है। मोनिका यादव के चुनाव मैदान में उतरने से पार्टी कार्यकर्ता और सपा समर्थित बीडीसी सदस्य भी पशोपेश में हैं।  इसी तरह राजेपुर विकास खंड से डा.सुबोध यादव का भी चुनाव लड़ना लगभग तय माना जा रहा है। कमालगंज विकास खंड से प्रमुख पद के लिए सपा विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी के पुत्र राशिद जमाल सिद्दीकी ने पार्टीमें आवेदन किया है।

सिद्दीकी मौजूदा समय में ब्लाक प्रमुख हैं। वहीं इस ब्लाक से मन्नी सिंह ने भी ताल ठोंक दी है। सपा विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी अपने पुत्र को टिकट दिलाने के लिए एड़ी से चोटी तक जोर लगाए हुए हैं। यहां मन्नी सिंह ने टिकट मिलने से पहले ही चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। कायमगंज से सपा नेता राम प्रकाश उर्फ कल्लू यादव की पत्नी गुड्डी यादव ने टिकट के लिए आवेदन किया हैै। जबकि विकास खंड शमसाबाद से अभय गंगवार ने अपनी एक समर्थक के नाम पर समाजवादी पार्टी से टिकट मांगा है। नवाबगंज से पूर्व सांसद छोटे सिंह के साथ ही डा.जितेंद्र यादव की पत्नी अनीता रंजन ने टिकट मांगा है। अनीता रंजन हरहाल में चुनाव जीतने के लिए क्षेत्र में सक्रिय हो गई हैं।


लगने लगी बीडीसी की बोली
ब्लाक प्रमुख के चुनाव के लिए जो हालात चल रहे हैं, उससे बीडीसी सदस्यों को काफी लाभ हो रहा है। एक-एक बीडीसी सदस्य की कीमत लाखों में पहुंच गई है। प्रत्याशी बीडीसी सदस्यों के घर जाकर उन्हें मोटी रकम दे रहे हैं। सभी प्रत्याशी काट, छांट और जोड़ तोड़ की राजनीति में माहिर लोगों को साथ लेकर ब्लाक प्रमुख पद पर कब्जा कर लेना चाहते हैं। चुनावी चहलकदमी से यहां की सभी पार्िटयों में गर्माहट आ गयी है। सत्ता पक्ष में सीट के लिए मारामारी पड़ी हुई है। फिलहाल चुनाव की घोषणा होने के बाद सभी पार्िटयों ने अपने-अपने प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारने के लिए पैनल के माध्यम से आवेदन पत्र मांग लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed