फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   BEd entrance examination will be held today at five centers

पांच केंद्रों पर दो पाली में आज होगी बीएड प्रवेश परीक्षा

Sat, 08 Aug 2020 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
BEd entrance examination will be held today at five centers
पांच केंद्रों पर आज होगी बीएड प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। बीएड प्रवेश परीक्षा रविवार को शहर के पांच केंद्रों पर दो पालियों में होगी। इसमें 2100 परीक्षार्थी शामिल होंगे। प्रशासन ने नकलविहीन परीक्षा कराने की पूरी तैयारी कर ली है। अफसरों ने केंद्रों का निरीक्षण कर तैयारियों और सीटिंग प्लान का जायजा लिया।
बीएड प्रवेश परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में होगी। जीजीआईसी फतेहगढ़, केंद्रीय विद्यालय फतेहगढ़ और रस्तोगी इंटर कालेज फर्रुखाबाद केंद्र पर पांच-पांच सौ परीक्षार्थी सोशल डिस्टेंस से बैठाए जाएंगे। जीआईसी फतेहगढ़, जीआईसी फर्रुखाबाद में तीन-तीन सौ परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। प्रथम पाली में सुबह 9 से 12 बजे और दोपहर में दो से शाम पांच बजे तक परीक्षा होगी। दो सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं।
विज्ञापन

प्रत्येक केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। प्रश्नपत्रों को केंद्र तक पहुंचाने और उनको जमा करने के लिए तीन केंद्र प्रतिनिधि तैनात किए गए हैं। डीपीओ भारत प्रसाद ने शनिवार को केआर रस्तोगी इंटर कालेज केंद्र का निरीक्षण कर परीक्षा की तैयारियों का जायजा लिया और सीटिंग प्लान देखा। कुछ कमियां थीं, जिनको सुधारने के प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक आदर्श कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बीएड प्रवेश परीक्षा नकल विहीन कराने की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने केंद्रों का निरीक्षण भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस के समझाने पर शिक्षिकाएं ड्यूटी को तैयार
फर्रुखाबाद। बीएड प्रवेश परीक्षा के केंद्र जीआईसी फर्रुखाबाद के प्रधानाचार्य और शिक्षिकाओं में शुक्रवार को शुरू हुए विवाद को डीआईओएस ने गंभीरता से लिया। उन्होंने दोनों पक्षों को बुलाकर सुनवाई की। डीआईओएस के समझाने पर शिक्षिकाएं जीआईसी में कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी करने को तैयार हो गईं हैं।
जीआईसी फर्रुखाबाद बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए केंद्र है। इसमें स्वामी रामानंद बालिका इंटर कालेज की शिक्षिकाओं की कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी है। वे शुक्रवार को जीआईसी ड्यूटी ज्वाइन करने गईं थीं। उनका प्रधानाचार्य सुनील कटियार से विवाद हो गया था। शिक्षिकाओं ने उन पर अभद्रता व गलत व्यवहार का आरोप लगाकर ड्यूटी करने से इनकार कर दिया था।

डीआईओएस ने शनिवार को प्रधानाचार्य व शिक्षिकाओं को बुलाकर बात की। डीआईओएस के समझाने पर शिक्षिकाएं कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी करने को तैयार हो गईं। डीआईओएस डा. आदर्श कुमार त्रिपाठी ने बताया कि दोनों पक्षों में हुआ विवाद शांत हो गया है। शिक्षिकाएं जीआईसी फर्रुखाबाद में कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed