फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Become a teacher digital friendly

शिक्षक बनें डिजिटल फ्रेंडली, नहीं बता सके निष्ठा की फुल फार्म

Sun, 15 Mar 2020 08:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
Become a teacher digital friendly
कमालगंज बीआरसी पर निष्ठा प्रशिक्षण में शिक्षक से सवाल करते सीडीओ डा. राजेंद्र पैंसिया। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
ब्लाक संसाधन केंद्र कमालगंज में चल रहे नेशनल इनिशिएटिव फॉर स्कूल हेड्स एंड टीचर्स होलिस्टिक एडवांसमेंट (निष्ठा) के प्रशिक्षण में रविवार को सीडीओ ने शिक्षकों की पाठशाला लगाई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिक्षक डिजिटल फ्रेंडली बनें। उन्हें प्रेरणा, दीक्षा, टेलिग्राम सहित शिक्षा से जुड़े सभी एप डाउनलोड कर उनका उपयोग करना होगा। एक शिक्षिका द्वारा यह बताए जाने पर कि उसके पास स्मार्टफोन नहीं है। सीडीओ इस बात पर नाराज हुए। कुछ शिक्षक निष्ठा का पूरा नाम नहीं बता सके।
विज्ञापन

बीआरसी कमालगंज में चल रहे चतुर्थ बैच के प्रशिक्षण में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने पहुंचकर शिक्षकों से शिक्षण गतिविधियों को लेकर सवाल जवाब किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौसारा विद्यालय की एक शिक्षिका से द्वारा यह बताए जाने पर कि उसके पास स्मार्टफोन नहीं है। इस पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। सोमवार शाम तक स्मार्टफोन खरीदने को कहा गया। इसी फोन पर प्रेरणा, दीक्षा, टेलीग्राम आदि एप डाउनलोड कर शिक्षण व अन्य गतिविधियों से जुड़ना होगा। शिक्षकों को अवकाश भी मोबाइल पर ऑनलाइन आवेदन के बाद मिलेगा। ऑफलाइन छुट्टी देने वाले खंड शिक्षा अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि शिक्षकों के पढ़ाते समय एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) व स्टेट रिसोर्स ग्रुप (एसआरजी) पीछे बैठकर शिक्षा गुणवत्ता परखेंगे। शिक्षकों को गलतियां सुधारने के लिए प्रोत्साहित करने को पाई जाने वाली कमियों को निरीक्षण पंजिका पर लिखेंगे। शिक्षक उसी आधार पर कमियों में सुधार करेंगे।
चार शिक्षक निष्ठा प्रशिक्षण का पूरा नाम पूछे जाने पर नहीं बता सके। उन्होंने मेधावी, औसत व कमजोर बच्चों का श्रेणी करण कर कमजोर बच्चों को अलग से उपचारात्मक शिक्षण देने की निर्देश दिए।

31 मार्च तक विद्यालयों में पीटी बैंड खरीदने, हाईजिन बैंक (स्वच्छता सामग्री साबुन आदि), स्टेशनरी बैंक, शिकायत पेटिका, अक्षय पेटिका आदि की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। पीयूष कटियार, विश्राम सिंह, सीमा पथरिया, राकेश श्रीवास्तव, देवेंद्र नारायण आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed