फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Be attentive commissioner wells and electrical systems

नलकूप और बिजली व्यवस्था रखें चौकस-आयुक्त

Tue, 05 May 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Tue, 05 May 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
Be attentive commissioner wells and electrical systems
सदर तहसील  में आयोजित तहसील दिवस में कमिश्नर की परीक्षा में अफसर पास हो
विज्ञापन
गए। यहां लगी क्लास में कई अधिकारियों ने उपलब्धियां गिना डालीं।  कमिश्नर ने किसान हित में नलकूप और विद्युत व्यवस्था सुचारु रखने की हिदायत दी। साथ ही मत्स्य पालन, कामधेनु, खाद्य सुरक्षा एवं अन्य योजनाओं के लक्ष्यपूर्ति की जानकारी ली। इससे पहले जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शुरू हुए तहसील दिवस में 140 प्रार्थना पत्र आए। इनमें से 15 शिकायतों का निस्तारण कर

दिया गया। उधर, अमृतपुर में हुए तहसील दिवस में 18 में से मात्र तीन फरियादियों को ही मौके पर राहत मिल सकी।
मंगलवार को दोपहर बाद  2.30 बजे कमिश्नर  इफ्तिखारुद्दीन सदर तहसील में आयोजित तहसील दिवस में पहुंचे। उनके आने से पहले अधिकांश फरियादी मायूस होकर लौट चुके थे। कमिश्नर के आने की सूचना मिलते ही फिर फरियादियों की लाइन लगने लगी। उन्होंने पीड़ितों की समस्याएं सुनीं और अफसरों की क्लास लगाई। कामधेनु और पशु पालन योजना की

उपलब्धियां सुनकर बैंकों के सहयोग की जानकारी ली। जिलापूर्ति अधिकारी हिमांशु द्विवेदी ने बताया कि खाद्य सुरक्षा योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया गया है। शिकायत मिलने पर  आदेश दिए कि वार्ड स्तर पर कैंप लगाकर फार्म भरवाए जाएं और ध्यान रहे कि कोई पात्र योजना के लाभ से वंचित न रहे। कमिश्नर के पूछने पर बताया गया कि नलकूप ठीक हैं।  लो वोल्टेज की समस्या है। कमिश्नर ने कहा कि बेमौसम बरसात से किसान बदहाल है। उसकी फसलों की सिंचाई

समय से होती रहे इसके लिए नलकूप दुरुस्त रखे जाएं। उन्होंने बिजली विभाग के अफसरों से कहा कि खराब ट्रांसफार्मराें को समय रहते सुधारा जाए। डीआईओएस भगवत पटेल ने बताया कि कालेजों में शैक्षिक व्यवस्था ठीक है, जबकि बीएसए ने कहा था कि उनके चार्ज संभालने के बाद करीब 500 स्कूलों का निरीक्षण कर करीब 200 अध्यापकों की अनुपस्थिति दर्ज की गई।  अब शिक्षक समय से स्कूल पहुंचते हैं और शिक्षा की गुणवत्ता में भी सुधार हुआ है। डीएम ने अफसरों के कार्यों की

सराहना की। इस अवसर पर एसपी विजय यादव, सीएमओ डा. राकेश कुमार, एसडीएम सदर सुनील वर्मा, सहायक पीओ डूडा सियाराम सचान और तहसीलदार संजीव ओझा आदि मौजूद रहे। कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार तहसील सभागार में लगे जनता दरबार में गेहूं फसल बर्बाद होने पर मुआवजा वितरण में लेखपालों की मनमानी का मामला गरमाया रहा। किसानों ने दो बीघा वालों को 18 हजार और 10 बीघा से ऊपर वालों को मात्र 1800 की चेक देने की शिकायतें कीं। एसडीएम ने

जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया। अचरिया बाकरपुर के अजयपाल सिंह, ऊधल सिंह, विनोद कुमार, योगेंद्र सिंह, उत्तम सिंह, अभय सिंह, जयदेव सिंह, आदेश कुमार आदि लगभग दो दर्जन से अधिक किसानों ने प्रार्थनापत्र देकर मुआवजा वितरण में अनियमितता की शिकायत की। किसानाें ने लेखपाल पर धन उगाही और पक्षपात करने का आरोप लगाया। वहीं मगटईया गांव के किसान सोबरन सिंह ने बताया कि उनकी 15 बीघा गेहूं  की फसल बर्बाद हुई थी।   मुआवजे के तौर पर मात्र 1500 रुपये की चेक दी गई है। तीन बीघा फसल खराब होने पर 6 हजार की चेकें दी गई हैं। किसान मजदूर यूनियन

ने भी चेक वितरण में लेखपालों पर धनउगाही का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि परमनगर के 90 किसानों में से मात्र 27 को ही चेकें वितरित की गई हैं। जिन किसानों ने लेखपाल को पैसा देने से इंकार किया उन्हें चेकें नहीं दी गई हैं। गूजरपुर के किसान अवधेश सिंह ने बताया कि उसकी 1.05 हेक्टेयर गेहूं की फसल बेमौसम बारिश की भेंट चढ़ गई।

लेखपाल ने  सर्वे नहीं किया।  इन्होंने  जांच कर मुआवजा दिलाए जाने की मांग की।  एसडीएम ने कहा कि दोषी पाए जाने वाले लेखपालों पर कारवाई की जाएगी। इस दौरान लगभग 70 फरियादियों ने शिकायतें दर्ज कराईं। इनमें से 11 का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान सीओ एके रावत, तहसीलदार विनोद जोशी, प्रभारी निरीक्षक रूम सिंह यादव, वीडीओ विमलादेवी, एसडीओ जेराम आदि मौजूद रहे।

अमृतपुर प्रतिनिधि के अनुसार तहसील में अपर जिलाधिकारी मनोज सिंघल की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 18 प्रार्थना पत्रों में से मौके पर तीन का ही निस्तारण हुआ। प्रभाकर किशोर मिश्रा निवासी हुसैनपुर, अमित कुमार निवासी करनपुरदत्त ने हैंडपंप ठीक कराए जाने की मांग की। रनवीर सिंह निवासी बमियारी ने चकरोड खुलवाने की फरियाद लगाई। शिवमोहन निवासी बख्शपुर ने बिजली पोल हटवाने की मांग की। इस दौरान अपर

जिलाधिकारी ने अलीहसन, इस्लाम अली, जुल्फिकार, तरीक अहमद, अकरम, अच्छू और मुस्तकीम समेत नौ लोगों को फसल बर्बादी की चेकें दीं। इस अवसर पर एसडीएम अमृतपुर लालजी मिश्रा, खंड शिक्षाधिकारी ज्ञानप्रकाश अवस्थी, एसडीओ विद्युत गौरव कुमार, एडीओ विपिन अवस्थी, एडीओ कृषि रामनंदनलाल आदि मौजूद रहे। उधर, एसडीएम अमृतपुर ने रुलापुर में 25, चपरा में 47 और गहलार में 10 ग्रामीणों को फसल बर्बादी की चेकें वितरित कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed