फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   BDS and contract doctors will be linked to e-Kavach

Farrukhabad News: ई-कवच से जोड़े जाएंगे बीडीएस व संविदा चिकित्सक

Tue, 28 Jan 2025 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 28 Jan 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
BDS and contract doctors will be linked to e-Kavach
फर्रुखाबाद। 30 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की जांच के साथ ही उपचार के लिए 30 डॉक्टरों को ई-कवच पोर्टल से जोड़ा गया है। इसमें संविदा डॉक्टरों को भी शामिल किए गए हैं। इससे इन डॉक्टरों की सलाह पर सीएचओ मरीजों की जांच के साथ बेहतर उपचार भी कर सकेंगे।
विज्ञापन




शासन के आदेश पर जनपद में 30 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की स्वास्थ्य जांच डाटा फीडिंग का कार्य चल रहा है। इसकी जिम्मेदारी एएनएम, आशा और सीएचओ को जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि ग्रामीण क्षेत्र में जांच प्रक्रिया अभी धीमी गति से गति से चल रही है, वहीं शहर में जांच प्रक्रिया थम सी गई।
विज्ञापन




इसको गति देने के लिए सीएमओ डॉक्टर अवनींद्र कुमार ने ई-कवच पोर्टल पर 30 डॉक्टरों की भी आईडी बनवाकर उन्हें जोड़ दिया है। इसमें सीएचसी पर तैनात स्थाई डॉक्टरों के साथ ही करीब 10 संविदा डॉक्टर व तीन बीडीएस (दंत रोग विशेषज्ञ) को जोड़ा है। इससे जांच के दौरान मिलने वाले हाइपरटेंशन, ओरल कैंसर, डायबिटीज, खांसी आदि के मरीजों की जानकारी सीएचओ ई-कवच पोर्टल पर डॉक्टर को देंगे। यह डॉक्टर पोर्टल पर सलाह व उपचार के लिए दवाई लिखकर भेजेंगे। सीएचओ मरीज को दवाई उपलब्ध कराकर उपचार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार ने बताया कि ई-कवच पोर्टल पर ही डॉक्टर मरीजों को देखकर सलाह व उपचार देंगे। संविदा पर तैनात डॉक्टरों को भी पोर्टल से जोड़ा जा रहा है।

-----------------
-----------------
दो की पुलिस ने खोली हिस्ट्रीशीट

कन्नौज। शातिर साहिल व सैंकी की पुलिस ने हिस्ट्रीशीट खोल दी है। तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के गांव बुद्धापुर्वा निवासी साहिल उर्फ लव व इसी गांव के सैंकी के खिलाफ लूट, गैंगस्टर सहित गंभीर धाराओं के कई मुकदमे तिर्वा कोतवाली, गुरसहायगंज, ठठिया थानाें में दर्ज हैं। दोनों पर नियंत्रण व निगरानी रखने के लिए पुलिस ने साहिल उर्फ लव व सैंकी की हिस्ट्रीशीट खोल दी है। कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों की हिस्ट्रीशीट खोल क्षेत्रीय चौकी इंचार्ज व बीट के सिपाही को उनकी निगरानी के आदेश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed