{"_id":"59ceb8cc91a544bddd462f2cd156a3e9","slug":"bdc-candidate-dewar-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीसी प्रत्याशी के देवर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीसी प्रत्याशी के देवर की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Sat, 10 Oct 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजेपुर (फर्रुखाबाद)। सलेमपुर ग्राम सभा के मजरा परसपुर में शनिवार की देर शाम बीडीसी प्रत्याशी के देवर की लाठी डंडों से पीट कर निर्मम हत्या कर दी गई। वारदात उस समय अंजाम दी गई, जब युवक बाजार से घर लौट रहा था। वारदात के करीब डेढ़ घंटा बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इस लापरवाही पर दिनेश कुमार पी ने एसओ की फटकार लगाई।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर के मजरा परसपुर निवासी संतोष बाथम (42) की भाभी चमेली देवी पत्नी अशोक सिंह बीडीसी प्रत्याशी हैं। संतोष बाथम शनिवार की शाम करीब 7.30 बजे सलेमपुर से बाजार कर पैदल घर लौट रहा था। गांव के बाहर हमलावर संतोष बाथम को लाठी डंडों से पीटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारे फरार हो गए। सरेशाम हुई हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। हत्या की सूचना पुलिस को रात 8.45 बजे मिली। इसके बाद एसओ नरेंद्र गौतम फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक के परिवार के लोगाें ने बताया कि तीन दिन पहले गांव के ही कुछ लोगों से संतोष का झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
इसी रंजिश में हत्या की वारदात की गई। एसओ ने हत्या की सूचना आलाधिकारियों को दी। एसपी ने देरी को लेकर एसओ की फटकार दिया। पुलिस को देर रात तक तहरीर नहीं दी गई। एसओ ने बताया कि हमलावरों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।