{"_id":"6349a55822237720b5756ea2","slug":"bathing-pond-farrukhabad-news-knp723293632","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डूबने से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में डूबने से किशोर की मौत
विज्ञापन
गांव घाटमपुर में तालाब के पास रोते बिलखते अफसान के परिजन। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
जहानगंज। किशोर की तालाब में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। किशोर का शव निकलने पर परिजन बेहाल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के गांव महमदपुर अमलैया निवासी इलियास का 16 वर्षीय पुत्र अफसान घर से शुक्रवार को खेलने की बात कहकर घर से निकला था।
वह अपने दो दोस्तों के साथ गांव घाटमपुर में तालाब में नहाने पहुंच गया। नहाते समय गहरे पानी में जाने से अफसान डूब गया।
उसके दोनों दोस्त घबराकर वहां से भाग गए। गांव के अनीश ने परिजनों को अफसान के तालाब में डूबने की जानकारी दी।
पिता इलियास, मां अमिता बेगम, भाई अमन, फरमान मौके पर पहुंचे और दहाड़े मारकर रोने लगे। परिजनों ने गांव के लोगों की मदद से अफसान के शव को तालाब से बाहर निकाला।
घटना की जानकारी पर एसओ बलराज भाटी मौके पर पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली।