{"_id":"698642f9039cf40f2504d5e7","slug":"based-on-cctv-footage-police-arrested-six-suspects-in-connection-with-the-theft-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-137024-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: सीसीटीवी फुटेज देख पुलिस ने चोरी के छह आरोपी किए गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: सीसीटीवी फुटेज देख पुलिस ने चोरी के छह आरोपी किए गिरफ्तार
Sat, 07 Feb 2026 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sat, 07 Feb 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ढाईघाट गंगा तट मेले में खड़ी कार से शीशा खोलकर चोरी करने वाले छह आरोपियों की पुलिस सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से पहचान कर गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय से उन्हें जेल भेज दिया गया।
कायमगंज क्षेत्र के गांव फरीदपुर सैथरा निवासी भाकियू नेता व मेडिकल स्टोर संचालक अंकित गंगवार माघ पूर्णिमा पर एक फरवरी को ढाईघाट गंगा स्नान करने गए थे। उन्होंने अपनी कार में कपड़े उतार कर रख दिए और गंगा नहाने चले गए। जब वह लौटकर आए तो कार का शीशा टूटा था मिला और पैंट गायब थी। पैंट में 64400 रुपये, मोबाइल भी चोर पार कर ले गए। थाना पुलिस ने मेले में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले। इसके बाद जनपद हरदोई शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव कौथलिया निवासी कन्हैया, कृष्णा, गांव सुरजीपुर निवासी शिवम, अंकित, भन्नू व रवीश को ढाईघाट मेला क्षेत्र में बने शवदाह गृह के पास से बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 15800 रुपये, चोरी गया लोअर बरामद किया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि चोरी के आरोप में गिरफ्तार सभी छह आरोपियों को न्यायालय से जेल भेज दिया गया है।