{"_id":"05c77be6ae423156288d483a5cf5650f","slug":"barriers-imposed-in-the-wake-of-elections-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार्डर पर छह और जिले में आठ बैरियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार्डर पर छह और जिले में आठ बैरियर
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Wed, 07 Oct 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। पंचायत चुनाव के पहले चरण में नौ अक्तूबर को बढ़पुर और कमालगंज विकास खंड में चुनाव हैं। मतदान को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से कराए जाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कमर कस ली है। मतदान के लिए कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।
सात विकासखंडों में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर जिले को 29 जोन और 168 सेक्टर में बांटा गया है। पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण कराने के लिए एसपी दिनेश कुमार पी ने पुलिस मोबाइल ड्यूटी लगाई है। गड़बड़ी होने की शिकायत पर फोर्स पांच मिनट के अंदर मतदान केंद्रों पे पहुंचेगी।
मतदान के दिन जिले में आठ बैरियर बनाकर फोर्स तैनात किया जाएगा। गैर जिलों की सीमा को 6 बैरियर बनाकर सील किया जाएगा। थाना कमालगंज के दरौरा पर कन्नौज की सीमा को सील किया जाएगा। काली नदी पुल पर बैरियर बनेगा। बहवलपुर में कन्नौज की सीमा को सील करने के लिए बैरियर बनाया गया है। जहानगंज में छिबरामऊ से आने वाले रास्ते पर काली नदी पुल के बैरियर और गदनपुर तुर्रा के बैरियर पर एक हेड कांस्टेबिल, एक सिपाही और तीन होमगार्डों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
जिले के अंदर बैरियर
जहानगंज के नाला बघार, कोतवाली मोहम्मदाबाद के गांव ज्यौता महोई रोड, मोहम्मदाबाद के मंडी समिति रोड, चौकी ताजपुर पर, शहर कोतवाली के पांचालघाट पर, फर्रुखाबाद कोतवाली के मसेनी चौराहे पर, फतेहगढ़ कोतवाली के सेंट्रल जेल चौराहे पर, थाना मऊदरवाजा के हथियापुर नबावगंज रोड पर, मऊदरवाजा के अर्रापहाड़पुर पर, कमालगंज में मेडिकल चौकी नाला बघार पर बैरियर लगाया गया है। एसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि मतदान के दिन गड़बड़ी फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।