फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Barricading should be increased on Northern Ghats for Kanwar Yatra: Alok Singh

कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तरी घाट पर बढ़ाई जाए बैरिकेडिंग: आलोक सिंह

Wed, 24 Jul 2024 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Barricading should be increased on Northern Ghats for Kanwar Yatra: Alok Singh
फर्रुखाबाद। कांवड़ यात्रा को लेकर पांचाल घाट के उत्तरी घाट पर एडीजी आलोक सिंह ने बैरिकेडिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। वॉच टॉवर पर दुरबीन से पुलिस कर्मियों को लैस रहने के साथ लाउडस्पीकर पर लोगों को गहरे पानी में जाने से रोकने की चेतावनी देने की बात कही।
विज्ञापन

मंगलवार शाम एडीजी जोन आलोक सिंह, प्रभारी आईजी जोगेंद्र कुमार, एसपी आलोक प्रियदर्शी, एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति, एएसपी डॉ संजय कुमार अधिकारियों के साथ पांचाल घाट का निरीक्षण करने पहुंचे। अफसरों ने स्थानीय गोताखोरों से सबसे गहरे पानी के स्थान के बारे में जानकारी की। गोताखोरों ने बताया कि पैंटून पुल के पास 40 फीट गहरा पानी है। इस पर एडीजी ने वहां पर बैरिकेडिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। एडीजी आलोक सिंह ने निरीक्षण के बाद बताया कि कांवड़ यात्रा के लिए जिला प्रशासन व पुलिस की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वॉच टॉवर बनाए गए हैं। उस पर 24 घंटे पुलिसकर्मी मुुस्तैद रहेंगे। गहरे पानी से रोकने के लिए बेरीकेटिंग लगाई गई है। कांवड़ यात्रा के दौरान पांचाल घाट पुल पर जाम नहीं लगे। इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। यहां पर लखीपुर खीरी, बाराबंकी, मैनपुरी, एटा, आगरा से भक्त गंगा जल भरने के लिए आते हैं। उनकी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

उत्तरी घाट पर बनाई गई अस्थाई चौकी
पांचाल घाट के उत्तरी ओर कावड़ियों की अधिक भीड़ रहती है। ऐसे में भीड़ को नियंत्रण करने व कांवड़ियों की सुविधा के लिए वहां अस्थाई चौकी बनाई गई है। चौकी पर 24 घंटे पुलिस कर्मी सहायता के लिए तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed