{"_id":"611a9dc78ebc3e42ce6491e4","slug":"bareilly-etawa-highway-jammed-for-two-and-a-half-hours-due-to-falling-trees-farrukhabad-news-knp6464574198","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ गिरने से बेरली-इटावा हाईवे पर ढाई घंटे लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ गिरने से बेरली-इटावा हाईवे पर ढाई घंटे लगा जाम
विज्ञापन
इटावा बरेली हाईवे स्थित काली नदी के पास तेज हवा से सड़क पर गिरा पेड़ और फंसे वाहन।
- फोटो : FARRUKHABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेड़ गिरने से बरेली-इटावा हाईवे पर ढाई घंटे जाम
मोहम्मदाबाद। बरसात व तेज हवा के साथ पेड़ गिरने से बरेली-इटावा हाईवे पर ढाई घंटे तक जाम लगा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पेड़ को कटवाकर हटवाया। इस दौरान जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम खुलवाने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
सोमवार को लगभग तीन बजे इलाके में बरसात के साथ तेज हवा चलने लगी। इससे बरेली-इटावा हाईवे पर काली नदी के पास एक पुराना पेड़ गिर गया। रास्ता बंद होने से हाईवे पर जाम लग गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने आसपास के गांव के लकड़ी काटने वालों को बुलाया। दो घंटे बाद पेड़ को काटकर हटाया गया।
इस बीच जाम से दो किलोमीटर दूर तक गाड़ियां ही दिखाईं देने लगीं। वाहनों की दोनों ओर लाइन होने के कारण पुलिस को जाम खुलवाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। ढाई घंटे बाद जाम खुलने पर लोगों ने राहत की सांस ली। इलाके में बरसात में कई पेड़ व बिजली के पोल भी गिर गए। इससे बिजली भी गुल हो गई।