{"_id":"6204086a0428204af86d347c","slug":"bar-acocition-farrukhabad-news-knp6797727156","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार एसो. महासचिव के खिलाफ जांच कमेटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार एसो. महासचिव के खिलाफ जांच कमेटी गठित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। बार एसोसिएशन के महासचिव के खिलाफ जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया है। वकील ने महासचिव पर आरोप लगाकर प्रधानमंत्री को संबोधित शिकायती प्रार्थना पत्र भेजा था।
फतेहगढ़ स्थित कचहरी के वकील श्याम सुंदर कटियार ने बार एसोसिएशन के महासचिव संजीव पारिया के खिलाफ प्रधानमंत्री को शिकायती प्रार्थना पत्र भेजा था। जिसमें वकील ने महासचिव पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। इस मामले में प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव प्रमोद मिश्रा ने कमेटी गठित कर जांच कराने के लिए जिला न्यायाधीश को पत्राचार किया था। जिला जज ने अपर जनपद न्यायाधीश राजेश कुमार राय की अगुवाई में कमेटी का गठन कर जांच करने के आदेश दिए हैं।
राजेश कुमार राय ने शिकायत का हवाला देते हुए जांच करने के संबंध में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्राम सिंह को पत्र भेजकर जानकारी दी है। उन्होंने शिकायत कर्ता वकील को 9 फरवरी को 4:30 बजे अपने कक्ष में साक्ष्य सहित बुलाया है। महासचिव ने बताया कि उनको जांच कमेटी गठित होने की जानकारी मिली है। वकील ने क्या शिकायत की है। इसकी जानकारी नहीं है।