फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bank strike affects 22 million turnover

बैंक हड़ताल से 22 करोड़ का कारोबार प्रभावित

Tue, 28 Feb 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Tue, 28 Feb 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
Bank strike affects 22 million turnover
स्टेट बैंक के बाहर विरोध प्रदर्शन करते बैंक कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस के बैनर तले सभी बैंकों के कर्मचारियों ने एक दिन की हड़ताल रखी और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। हड़ताल से जिले में करीबन 15 करोड़ की क्लीयरिंग और सात करोड़ कैश के लेनदेन का कार्य प्रभावित होने का अनुमान है। रेलवे रोड स्थित स्टेट बैंक के बाहर सुबह ही बैंकों के कर्मचारी और अधिकारी एकत्र हो गए। स्टेट बैंक आफ इंडिया स्टाफ एसोसिएशन के उप महामंत्री विजय अवस्थी ने अधिकारों के लिए संघर्ष करने का ऐलान किया।
विज्ञापन


इसके बाद वे कानपुर मुख्यालय पर होने वाली हड़ताल में जाने के लिए रवाना हो गए। मुकेश गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार की नोटबंदी को सफल बनाने के लिए बैंककर्मियों ने दिन-रात एक करके काम किया। लेकिन उन्हें सिर्फ चार दिनों का ही ओवरटाइम मिला। मुकेश गुप्ता ने बताया कि जिले भर में करीब 15 करोड़ की क्लीयरिंग और सात करोड़ रुपये कैश लेनदेन का कार्य प्रभावित हुआ होगा।  शहर क्षेत्र में ही 6 करोड़ की क्लीयरिंग और करीब चार करोड़ कैश लेनदेन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन


उधर, यूनाइटेड फोरम आफ आरआरबी यूनियंस के तहत ग्रामीण बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों ने केंद्र सरकार के विरोध में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने जुलूस निकालकर सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों की विसंगतियों को दूर करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमृतपुर प्रतिनिधि के अनुसार कसबा स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक बंद रही। वहीं स्टेट बैंक खुली तो लेकिन बैंककर्मियों ने हड़ताल के चलते कामकाज नहीं किया। बैंक कर्मचारियों ने की हड़ताल में एटीएम भी दगा दे गए। सुबह से ही अधिकतर एटीएम पर ताला लटका नजर आया। आवास विकास स्थित एसबीआई, आईसीआईसीआई व एक्सिस बैंक के एटीएम बंद रहे।


मोहम्मदाबाद प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे में प्रमुख बैंक व एटीएम बंद रहने से ग्राहकों को भटकना पड़ा। रुपये निकालने व ड्राफ्ट बनवाने पहुंचे लोग बैरंग लौटने को मजबूर हुए। एसबीआई, बीओआई, आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के ताले तक नहीं खुले। स्टेट बैंक के प्रबंधक प्रमोद गंगवार ने बताया कि 1 मार्च को रोज की तरह बैंक खुलेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed