फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bank staff provided close out a procession in farrukhabad

कर्मचारियों ने जुलूस निकाल बंद कराए बैंक

Wed, 09 Jan 2019 11:25 PM IST
farrukhabad Published by: मनोज कुमार Updated Wed, 09 Jan 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
Bank staff provided close out a procession in farrukhabad
Bank - फोटो : self
आल इंडिया बैंक इंपलाइज एसोसिएशन एवं बैंक इंपलाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर बैंककर्मियों ने हड़ताल के दूसरे दिन बुधवार को जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। हड़ताल के चलते लगभग 60 करोड़ का लेनदेन प्रभावित रहा।
विज्ञापन


हड़ताली बैंक कर्मचारी बुधवार को स्टेट बैंक के बाहर एकत्र हुए। इसके बाद जुलूस निकालकर विजया बैंक, यूनियन बैंक समेत अन्य बैंक बंद कराईं। जुलूस मुख्यमार्गों से होता हुआ वापस स्टेट बैंक रेलवे रोड के बाहर पहुंचा। यहां धरना-प्रदर्शन में मंत्री केदार शाह ने कहा कि सरकार श्रम कानूनों में परिवर्तन करके कर्मचारी वर्ग को कुचलना चाहता है। सरकार कर्मचारी विरोधी नीतियां अपना रही है। 
विज्ञापन


सुरेंद्र सिंह ने कहा कि पांच साल पहले बैंकों में तीन लाख करोड़ का एनपीए था, जो अब 13 लाख करोड़ पहुंच गया है। यह सरकार की गलत नीतियों का परिणाम है। राममहेश कुशवाहा ने कहा कि ठेका कर्मचारी प्रथा को बंद किया जाए। स्वर्ण सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार कर्मचारी विरोधी नीतियां अपनाने में लगी है। रमाकांत, शशांक दुबे और प्रवीण पांडेय आदि ने भी संबोधित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजेश तिवारी, अनिल सिंह, हिमांशु रंजन, लवकुश मिश्र, चेतन दीक्षित, नवीन, सतीशचंद्र, उमेश कुमार दीक्षित, सूबेदार बाथम, महेश, आशुतोष तिवारी, तरुण गुप्ता, मयंक गुप्ता, प्रतीक मिश्र, राहुल गंगवार, विजय वर्मा, कमलेश गौड़, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे। अमृतपुर प्रतिनिधि के अनुसार आर्यावर्त ग्रामीण बैंक राजपुर बंद रही। वहीं आर्यावर्त ग्रामीण बैंक अमृतपुर शाखा खुली जरूर लेकिन हड़ताली कर्मचारियों ने कामकाज नहीं किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed