{"_id":"622e33ce43177f45f748f3df","slug":"bank-fire-due-to-short-circuit-loss-of-thousands-farrukhabad-news-knp6854956137","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से बैंक में लगी आग, हजारों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से बैंक में लगी आग, हजारों का नुकसान
विज्ञापन
फैजबाग स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में आग से जले पड़े कंप्यूटर। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
शमसाबाद। बैंक ऑफ इंडिया की रजलामई शाखा में राउटर में शार्ट शर्किट से आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल ने दो घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग से बैंक के कंप्यूटर, अन्य उपकरण और अभिलेख जल गए। बैंक प्रबंधक ने बैंक में आग लगने की तहरीर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव रजलामई में बैँक ऑफ इंडिया की शाखा है। रविवार की सुबह गांव के अखिलेश ने बैंक के अंदर से धुआं निकलता देखा। उसने बैंक के कर्मचारियों को इसकी सूचना दी। जानकारी पर शाखा प्रबंधक विक्रम सिंह कुशवाहा कर्मचारियों के साथ बैंक पहुंचे। तब तक आग और तेज हो गई थी।
शाखा प्रबंधक ने आग की सूचना थानाध्यक्ष और दमकल विभाग को दी। थोड़ी देर में गांव के लोगों की बैँक के बाहर भीड़ लग गई। पुलिस ने दमकल के सहयोग से दो घंटे में आग पर काबू पाया। पुलिस और दमकल की टीम ने बैंक के अंदर आग लगने के कारणों की जांच की।
विज्ञापन
पता चला कि बैंक में सभी जगह पर बिजली की सप्लाई बंद थी। राउटर (इंटरनेट सर्वर) में ही बिजली चल रही थी। राउटर में हुए शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग से बैंक में रखे दस्तावेज, तीन कंप्यूटर, राउटर, प्रिंटर सहित अन्य सामान जल गए।
बैंक शाखा प्रबंधक विक्रम सिंह कुशवाहा ने बताया कि बिजली की सप्लाई सभी जगह बंद थी। राउटर में बिजली आ रही थी। उससे ही शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। उन्होंने बैंक में आग लगने की तहरीर दी। आग की चपेट में आने से उपकरण व अभिलेख जलने से हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। एसओ मनोज भाटी ने जांच के बाद कार्रवाई करने का भरोसा दिया।
बैंक का नहीं बजा अलार्म
बैंक में कोई भी नुकसान होने से पहले अलार्म बजेगा और थाना पुलिस सहित आसपास के लोगों को इसकी जानकारी हो जाएगी, लेकिन बैंक ऑफ इंडिया में आग लगने के बाद भी अलार्म नहीं बजा। इसके चलते पुलिस को जानकारी नहीं हो पाई। अगर अलार्म बजता तो नुकसान से बचा जा सकता था।
बैंक में आग लगने की सूचना पर दमकल गाड़ियों को तत्काल मौके भेजा गया। टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया। बैंक में लगे राउटर में शार्टसर्किट होने से आग लगी थी। -वीके त्रिपाठी मुख्य अग्निशमन अधिकारी।

फैजबाग में स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में आग से जले सामान को देखते शाखा प्रबंधक। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD