फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bank customers to enter scuffles

बैंक में घुसने के लिए ग्राहकों में धक्का-मुक्की

Fri, 13 Jan 2017 12:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Fri, 13 Jan 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
Bank customers to enter scuffles
ग्रामीण बैंक के बाहर धक्का मुक्की करते ग्राहक।

आर्यावर्त ग्रामीण बैंक कायमगंज शाखा में नोटबंदी के दो माह बाद भी हालात नहीं सुधरे हैं। गुरुवार को बैंक के अंदर घुसने के लिए ग्राहकों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हो गई। शाखा प्रबंधक के काफी समझाने के बाद स्थिति सामान्य हो सकी।

विज्ञापन


बैंक के बाहर ग्राहकों की भारी भीड़ जमा थी। बैंक खुलते ही गेट के अंदर प्रवेश करने के लिए ग्राहकों में धक्का-मुक्की होने लगी। महिलाओं की संख्या ज्यादा होने के चलते उन्हें काफी दिक्कते हुईं। यह देख शाखा प्रबंधक ग्राहकों को लाइन में लगाने आए तो ग्राहकों ने उनका घेराव कर दिया। ग्राहकों का कहना था कि इस बैंक में अभी तक 2000 रुपये से ज्यादा का भुगतान नहीं हुआ है। कुछ बड़े लोगों व जान-पहचान के लोगों का भुगतान ज्यादा व जल्दी हो जाता है। वहीं गरीब तबके के लोगों को दिनभर खड़ा रखा जाता है, और उसके बाद भी भुगतान नहीं मिलता है।
विज्ञापन


ग्राहकों का कहना है कि अगर बैंक कम से कम प्रति ग्राहक 15 हजार रुपये दे तो कुछ काम चल पाए। फुलसुम बेगम(75) निवासी लालबाग ने बताया कि वह बैंक में कई बार आईं लेकिन भीड़ होने के कारण पैसे नहीं निकाल सकीं। उन्होंने कहा कि उन्हें चलने फिरने में ही दिक्कत होती है, लाइन में कैसे लगें। उधर, आर्यावर्त की मंडी समिति शाखा में भी गुरुवार को कैश न होने के कारण रुपया नहीं बंट सका। सेंट्रल बैंक में तीन दिन बाद ग्राहकों को 5000 रुपये ही बांटे गए। वहीं पीएनबी में भी पांच से दस हजार रुपये ग्राहकों को दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed