फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bandbaja voters will ring at the reception, will flower

मतदाताओं के स्वागत में बजेगा बैंडबाजा, मिलेगा फूल

Sat, 18 Feb 2017 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Sat, 18 Feb 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
Bandbaja voters will ring at the reception, will flower
.फर्रुखाबाद सदर विधानसभा के बद्रीविशाल डिग्री कॉलेज में बने मॉडल मतदाता केंद्र का एक नजारा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 जिले के सभी चार विधानसभा क्षेत्रों में 979 पोलिंग स्टेशनों में से 13 मॉडल पोलिंग स्टेशन बनाए हैं। इसमें सदर में तीन, कायमगंज में पांच, अमृतपुर में तीन, भोजपुर में दो मॉडल मतदान केंद्र बने हैं। इन पोलिंग स्टेशनों पर वोटर को विशेष सुविधाएं मिलेंगी। मतदाताओं का स्वागत बैंडबाजा बजाकर होगा। वोटर को फूल दिए जाएंगे।
विज्ञापन




माडल बूथों पर बुजुर्गों के बैठने के लिए कुर्सियां होंगी। साफ-सफाई के विशेष बंदोबस्त होंगे। एक टेंट में 100 कुर्सियां, पानी की बोतल, फाइबर के गिलास की व्यवस्था होगी। चाय भी मिलेगी। आलू चाट का ठेला भी मतदान केंद्र के बाहर लगेगा। रंग बिरंगे गुब्बारे व बंदनबारी से कैंपस को सजाया जाएगा। आने-जाने की दिशा में चिह्न व बूथ संख्या रहेगी। पूरे कैंपस की वीडियोग्राफी होगी। बच्चों को टाफी व गुब्बारा दिया जाएगा। नि:शक्तों के लिए दो व्हील चेयर की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed