{"_id":"69cd6badd9a80976ee05b9c4","slug":"ban-on-sleepwell-and-comfort-brands-fish-agarbatti-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-139861-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: स्लीपवेल व कंफर्ट ब्रांड की मच्छर अगरबत्ती पर लगा प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: स्लीपवेल व कंफर्ट ब्रांड की मच्छर अगरबत्ती पर लगा प्रतिबंध
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। स्लीपवेल व कंफर्ट ब्रांड की मच्छर अगरबत्ती में कीटनाशक मिलाए जाने से लोगों की सेहत खराब हो रही है। शासन के आदेश पर इस मच्छर अगरबत्ती के उत्पादन व बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया। जिले में टीम गठित कर दुकानों पर छापा मारा जाएगा।
जिला कृषि रक्षा अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि प्रदेश में ऐसी अगरबत्तियों का निर्माण व बिक्री हो रही है, जिसमें अपंजीकृत कीटनाशक डिमेफ्लूथ्रिन व मेपरफ्लूथ्रिन का उपयोग किया जा रहा है। इस अगरबत्ती को स्लीपवेल व कंफर्ट ब्रांड के नाम से बेचा जा रहा है। यह कीटनाशी अधिनियम व नियमावली का उल्लंघन है। इससे इस अगरबत्ती पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस ब्रांड की अगरबत्ती बनाने व बेचने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया दोनों ब्रांड की मच्छर अगरबत्ती में कीटनाशक का उपयोग होने से सेहत के लिए काफी नुकसानदायक है। इस पर रोक लगाने के लिए टीमें गठित की जा रही हैं। दुकानों पर छापा मारकर कार्रवाई की जाएगी।