फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Ban on entry of heavy vehicles in the district from every Saturday to Monday

Farrukhabad News: हर शनिवार से सोमवार तक जिले में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक

Wed, 24 Jul 2024 01:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Ban on entry of heavy vehicles in the district from every Saturday to Monday
फर्रुखाबाद। कांवड़ियों के रूटों के नक्शे बनाकर उनकी सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। जाम से निजात दिलाने के लिए सीओ सिटी ने यातायात प्रभारी के साथ रूटों की समीक्षा की। प्रत्येक शनिवार से सोमवार तक रूट डायवर्जन व सीमाओं पर भारी वाहनों को रोकने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

सावन में कांवड़िये पांचाल घाट, शृंगीरामपुर, कमालगंज व शमसाबाद के ढाई घाट पर कांवर भरने के लिए प्रत्येक शनिवार से आना शुरू हो जाते हैं। ऐसे में कांवडियों की सुरक्षा व रास्ते में जाम नहीं लगे। इसको लेकर पांचाल घाट से रामगंगा तक रूट मैप तैयार किया गया है। इसमें कावड़ियों की सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं। प्रत्येक शनिवार से लेकर सोमवार तक जनपद की सभी सीमाओं पर बड़े व भारी, माल वाहनों को रोकने की व्यवस्था की गई है। ताकि रास्ते में जाम नहीं लगे।
विज्ञापन

यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज बस को आने-जाने की छूट दी गई है। सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह ने यातायात प्रभारी रजनेश कुमार के साथ रूट की समीक्षा की। वाहनों को डायवर्ट व रोकने के बारे में बताया। इसके साथ शृंगीरामपुर व ढाईघाट का रूट मैप पांचाल घाट की तरह तैयार करने के निर्देश दिए। सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कांवड़ियों की सुरक्षा व यातायात व्यवस्था का दुरुस्त रखने के लिए मैप तैयार कर समीक्षा की गई है। उन्होंने पूरे रूट का स्थलीय निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed