फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bajrang Dal leader's brother dies in road accident, murder charge alleged

Farrukhabad News: बजरंगदल के नेता के भाई की सड़क दुर्घटना में मौत, हत्या आरोप

Sat, 20 Dec 2025 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Bajrang Dal leader's brother dies in road accident, murder charge alleged
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में जिला जेल चौराहे के पास शुक्रवार रात को सड़क दुर्घटना में गला कटने से मौत हो गई। परिजन ने अस्पताल में हंगामा कर हत्या किए जाने का आरोप साथियों पर लगाया है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ के गांव रखा निवासी अभय प्रताप(22) शुक्रवार देर शाम को अपने तीन साथियों के साथ ई-रिक्शा से निकले थे। वहां गांव महरूपुर के पास स्थित रेलवे क्रासिंग तक जाने के बाद वापस आ रहे थे। तभी जिला जेल चौराहे के पास ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर रेलवे की रेलिंग से टकरा गया। इस दौरान चालक की सीट के पास बैठा अभय प्रताप गला कटने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल भेजा गया। वहां से रेफर किए जाने पर परिजन उसे जिला जेल चौराहा स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां इलाज के दौरान रात करीब दस बजे उसकी मौत हो गई। इससे परिजन हंगामा करने लगे। उन्होंने साथियों पर हत्या का आरोप लगाया। अभय का चचेरा भाई पारस बजरंगदल का नेता है। उसने कहा कि उसे शक है उसके भाई की हत्या की गई है। सूचना पर एएसपी अरुण कुमार सिंह सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाकर शांत किया। उन्होंने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया। कोतवाल रणविजय सिंह ने बताया कि परिजन पहले आरोप लगा रहे थे। अब वह दुर्घटना का ही मामला मान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed