फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bajayumo highway jammed by

भाजयुमो ने किया हाइवे जाम

Wed, 08 Apr 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Wed, 08 Apr 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
Bajayumo highway jammed by
पुलिस भर्ती में धांधली और पीसीएस पर्चा आउट होने के विरोध में भारतीय जनता
विज्ञापन
युवा मोर्चा ने पांचाल घाट पर बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर चक्का जाम कर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। इस दौरान भाजयुमो पदाधिकारियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन शहर कोतवाल को दिया।

प्रदेश अध्यक्ष और क्षेत्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने बुधवार को पांचाल घाट पहुंचकर बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे मार्ग पर जाम लगा दिया। इस दौरान पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के खिलाफ जोरदार नारे लगाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष अजित महाजन ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पुलिस भर्ती में जमकर धांधली की है। अभ्यर्थियों की ओएमआर शीट पर व्हाइटनर लगाकर रिजल्ट को प्रभावित किया गया। पीसीएस परीक्षा का पर्चा भी लीकआउट कर

दिया गया। सपा सरकार में जमकर भ्रष्टाचार है। विरोध करने पर अभ्यर्थियों पर रासुका और अन्य कड़ी धाराओं में झूठे मुकदमे दर्ज किए गए। उन्होंने मांग की कि अभ्यर्थियों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं। इसके साथ ही मामले की जांच करवाए जाने की मांग की। इस दौरान पहुंचे शहर कोतवाल आरपी यादव  को पदाधिकारियों ने राज्यपाल को संबोधित

ज्ञापन सौंपा। इसके बाद उन्होंने प्रदर्शन समाप्त कर दिया। इस अवसर पर भाजयुमो नगर अध्यक्ष संजू शर्मा, हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष राघवदत्त मिश्र, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शैलेंद्र राजपूत, राजदीप गुप्ता, डा. धर्मेंद्र राजपूत, दीपेश पांडेय, गोपाल सिंह राठौर, अंकित पाठक, विकास पाठक, अतुल दुबे, सौरभ शुक्ल, सतीश वर्मा, रामवीर शुक्ल और अभिषेक त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed