{"_id":"61784cc76d50b1102f4f5b1f","slug":"bail-rejected-in-the-fraud-of-anupam-s-brother-dabban-farrukhabad-news-knp6605820134","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुपम के भाई डब्बन की धोखाधड़ी में जमानत खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुपम के भाई डब्बन की धोखाधड़ी में जमानत खारिज
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिला जज चवन प्रकाश ने धोखाधड़ी के मुकदमे के आरोपी बसपा नेता अनुपम दुबे के भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्बन की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। डब्बन पर तथ्यों को छिपाकर असलहों के लाइसेंस बनवाने का आरोप है।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कसरट्टा निवासी बसपा नेता अनुपम दुबे के भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्बन व अमित दुबे उर्फ बब्बन के खिलाफ मोहम्मदाबाद कोतवाली के अपराध शाखा इंस्पेक्टर ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें तथ्यों को छिपाकर असलहों के लाइसेंस बनवाने का आरोप लगाया है। अनुराग दुबे उर्फ डब्बन जेल में निरुद्घ चल रहे हैं। धोखाधड़ी के मुकदमे में अधीनस्थ न्यायालय से आरोपी
अनुराग दुबे की जमानत अर्जी खारिज होने के बाद जिला एवं सत्र न्यायालय में दायर की गई थी। मंगलवार को जिला जज की अदालत में जमानत अर्जी पर सुनवाई हुई। आरोपी के अधिवक्ता जितेंद्र सिंह चौहान व जिला शासकीय अधिवक्ता सुदेश प्रताप सिंह ने दलीलें पेश कीं। सुनवाई के बाद जिला जज ने आरोपी अनुराग दुबे उर्फ डब्बन की धोखाधड़ी के आरोप में जमानत अर्जी खारिज कर दी है।