फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bagrustam's tube well closed for three days, 6000 people facing water crisis

Farrukhabad News: तीन दिन से बागरुस्तम का नलकूप बंद, 6000 लोगों में जलसंकट

Fri, 23 Feb 2024 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Bagrustam's tube well closed for three days, 6000 people facing water crisis
फर्रुखाबाद। तीन दिन पहले खराब नलकूप की वजह से पांच मोहल्लों की करीब छह हजार आबादी को पानी नहीं मिल पा रहा है। नगर पालिका ने गुरुवार को मरम्मत का काम शुरू किया। इस नलकूप से घरों में डायरेक्ट पेयजलापूर्ति की जाती है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला बागरुस्तम में नलकूप संख्या पांच लगा है। इस नलकूप से चीनीग्रान, नौलक्खा, खैराती खां, बंगशपुरा कोहना, नाला फिदाई में पानी की सीधी आपूर्ति होती है। इन मोहल्लों में करीब छह हजार की आबादी रहती है।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम अचानक नलकूप में तकनीकी खराबी आने से पेयजलापूर्ति बंद हो गई। इससे लोगों को पेयजल संकट गहरा गया। जिम्मेदार नगर पालिका परिषद ने बुधवार को नलकूप की मरम्मत कराने की जरूरत नहीं समझी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिहाजा गुरुवार शाम तक पेयजलापूर्ति न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गुरुवार दोपहर बाद पालिका कर्मियों ने मोटर निकालने का काम शुरू किया। सब कुछ ठीकठाक रहा, तो शुक्रवार सुबह तक पेयजलापूर्ति शुरू होने की उम्मीद है।

जोन प्रभारी उवैश खान ने बताया कि नलकूप की केबल में खराबी आ गई थी। लिहाजा मोटर को खुलवा दिया गया है। देर रात तक हर हाल में नलकूप चालू कर दिया जाएगा। इस मोटर से डायरेक्टर घरों में पानी की सप्लाई होती है। नलकूप चालू होने से लोगों की दिक्कत खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed