{"_id":"5793ada74f1c1b3c50c4c86e","slug":"baby-shower-pregnant-women-six-children-were-annprasn","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती महिलाओं की गोदभराई, छह बच्चों का हुआ अन्नप्राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती महिलाओं की गोदभराई, छह बच्चों का हुआ अन्नप्राशन
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
Updated Sat, 23 Jul 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
बच्चों को अन्नप्राशन कराते एसपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी ने अपने गोद लिए गए ब्राहिमपुर जागीर में गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व छह माह के बच्चों का अन्नप्राशन किया।
शनिवार को जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान और पुलिस अधीक्षक राजेश कृष्ण गांव ब्राहिमपुर जागीर पहुंचे। डीएम व एसपी ने छह गर्भवती महिलाओं व छह बच्चों को अन्नप्राशन कराया। गर्भवती महिलाओं को पंजीरी व फल भी वितरित किया। एसपी ने अपने हाथों से बच्चों को खीर खिलाई।
गर्भवती महिलाओं से उनके बच्चों की संख्या पूछी और कहा कि बच्चों की अच्छी देखभाल के लिए दूसरे बच्चे के जन्म के बीच पांच साल का अंतर रखें। डीएम ने कहा कि बच्चों की अच्छी परवरिश के लिए परिवार नियोजन अपनाएं। इस संबंध में उन्होंने एएनएम को निर्देश दिए। आंगनबाड़ी कार्यकत्री के ड्रेस में न होने पर नाराजगी जाहिर की।
चिकित्साधीक्षक डा. राजीव शाक्य ने कहा कि आशाओं के लिए दो प्रस्ताव आए हैं। इस पर डीएम ने जल्द कार्रवाई के लिए कहा। इस दौरान डीपीओ ने डीएम को बताया कि गांव में 20 गर्भवती महिलाएं, 34 दात्री और 10 बच्चे अतिकुपोषित की श्रेणी में हैं।