फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Azad's martyrdom in Rohilla environment gum

आजाद की शहादत से रोहिला में गम का माहौल

Fri, 27 Jan 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Fri, 27 Jan 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
Azad's martyrdom in Rohilla environment gum
रोती बिलखती शहीद आजाद की मां रामश्री व पत्नी पुष्पा देवी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कश्मीर में हुई बर्फबारी में शहीद होने वाले जवानों में फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद कस्बे के निवासी नायक आजाद सिंह यादव भी शहीद हो गए हैं। उनके शहीद होने की सूचना मिलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मोहम्मदाबाद के गंगानगर वार्ड (रोहिला) के मूल निवासी पूर्व सूबेदार स्व. रामचंद्र सिंह के पांच बेटों में तीन सेना में कार्यरत रहे। इसमें सूबेदार होशियार सिंह, हवलदार सज्जन सिंह रिटायर्ड हो गए हैं, जबकि सूबेदार रोहिताश फरीदपुर में तैनात हैं। इसके अलावा नायक आजाद सिंह की कश्मीर में तैनाती थी।
विज्ञापन


सबसे छोटे पावस सिंह यादव सभासद हैं। वह घर पर मां के साथ रहता है। वर्ष 2005 में नासिक सेंटर से तोपखाना रेजीमेंट में भर्ती हुए आजाद सिंह ने कमांडो ट्रेनिंग भी ली। आजाद सिंह की पत्नी पुष्पा देवी बेटियां दिव्यांशी (6), प्रियांशी (5) के साथ कानपुर में रहती हैं। गुरुवार शाम करीब आठ बजे आजाद सिंह के भाई होशियार सिंह के मोबाइल पर  कमांडिंग आफीसर ने तोपखाना रेजीमेंट के नायक आजाद सिंह यादव (30) के बर्फबारी में शहीद होने की सूचना दी। इस सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


उन्होंने शहीद की पत्नी व अन्य भाइयों को सूचना दी। इसके बाद तो उनके घर पर शोक संवेदना जताने वालों की भीड़ जुट गई। शहीद के भाई होशियार सिंह ने बताया कि बार्डर पर तीन साल का कार्यकाल पूरा होने पर आजाद सिंह का तबादला हो गया था। उन्हें पांच फरवरी को पंजाब प्रांत के फरीदकोट क्षेत्र में तैनाती पर जाना था। लेकिन तैनाती से पहले उनके शहीद होने की खबर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed