{"_id":"5ee76ec08ebc3e42d8347f1f","slug":"ayush-decoction-app-made-download-farrukhabad-news-knp5656038197","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष काढ़ा का किया वितरित, एप कराया डाउनलोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष काढ़ा का किया वितरित, एप कराया डाउनलोड
विज्ञापन
भोजपुर स्थित मेडिकल कॉलेज के बाहर ग्रामीणों को आयुर्वेदिक काढ़ा व मास्क वितरित करते डॉ. अनार सिं?
- फोटो : FARRUKHABAD
आयुष काढ़ा बांटा, एप कराया डाउनलोड
कमालगंज। कोरोना महामारी के दौर में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना आवश्यक है। इसके लिए आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज भोजपुर के चिकित्सकों ने आयुष काढ़ा तैयार किया। इसमें तुलसी, सोंठ, दालचीनी व काली मिर्च आदि अन्य को मिलाया गया। सोमवार को काढ़ा व मास्क का वितरण करने के साथ लोगों के फोन में आयुष कवच-कोविड एप भी डाउनलोड कराया गया।
श्रीबाबू सिंह दद्दू जी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज भोजपुर के बाहर कानपुर-फतेहगढ़ मार्ग पर सोमवार को कॉलेज के चेयरमैन डॉ. अनार सिंह यादव व निदेशक डॉ. अनीता यादव ने निकट स्थित बैंक में आए सभी लोगों को मास्क व आयुष काढ़ा बांटा। राहगीरों को चिकित्सकों ने काढ़े के लाभ समझाए।
चैयरमैन ने कहा कि पास के पांच गांवों में भी मेडिकल कॉलेज की टीम मास्क व काढ़ा बांटेगी। प्राचार्य डॉ. रंगनाथ मिश्रा ने लोगों को आयुष काढ़ा घर पर बनाने की विधि बताई। डॉ. एके बाथम, डॉ. श्रीराम चतुर्वेदी, प्रोफेसर नागेंद्र प्रताप, डॉ. रीति यादव, डॉ. विनायक, डॉ. कुंदन, डॉ. कृष्णा अयप्पा आदि भी मौजूद रहे।