{"_id":"979688cb3230d347df5064cc905676bb","slug":"awareness-of-travel-quite-welcome-message-ganga-cleaning-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनजागरण यात्रा का जोरदार स्वागत, गंगा स्वच्छता का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनजागरण यात्रा का जोरदार स्वागत, गंगा स्वच्छता का दिया संदेश
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Tue, 30 Dec 2014 11:40 PM IST
विज्ञापन
निर्मल गंगा जन अभियान के तहत गंगा अमृत कुंभ जन जागरण यात्रा का जगह-जगह
विज्ञापन
स्वागत किया गया। फतेहगढ़ चौराहा पर सांसद मुकेश राजपूत ने भव्य स्वागत
किया। यात्रा मुख्यमार्गों से होते हुए फूस बंगला फतेहगढ़ पहुंची। यहां
रात्रि विश्राम किया।
शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा गोमुख से गंगासागर तक निर्मल गंगा जन अभियान के तृतीय चरण के तहत गंगा अमृत कुंभ जन-जागरण यात्रा मंगलवार को फतेहगढ़ चौराहा पहुंची। यहां सांसद मुकेश राजपूत, मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया।
इसके बाद भोलेपुर मंदिर के पास पूर्व सांसद चंद्रभूषण सिंह मुन्नूबाबू ने यात्रा का आरती उतारकर स्वागत किया। यात्रा भोलेपुर, बढ़पुर, लालदरवाजा, आईटीआई, ठंडी सड़क, रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद, मेमरान, बजरिया, आदि से होते हुई फूंस बंगला फतेहगढ़ पहुंची। यहां यात्रा में शामिल लोगों ने रात्रि विश्राम किया। संयोजक शिवबख्श सिंह ने बताया कि 31 दिसंबर को यात्रा फतेहगढ़ से रवाना होगी।
यात्रा भ्रमण के दौरान लोगों को गंगा स्वच्छता का संकल्प दिलवाया गया। इस अवसर पर दिवाकरनंद दुबे, रामऔतार पाठक, प्रेम दुबे, शरद दुबे और शिव कुमार कटियार आदि मौजूद रहे।