{"_id":"52689d309d5be3fd9daab1f2bfea4875","slug":"awared-poiet-and-writers-by-governer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहित्यकारों को राज्यपाल ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहित्यकारों को राज्यपाल ने किया सम्मानित
ब्यूरो अमर उजाला फर्रुखाबाद।
Updated Sun, 15 Nov 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था अभिव्यंजना के 35वें वार्षिकोत्सव व सम्मान समारोह शनिवार को पीडी महिला डिग्री कालेज में मनाया गया। मुख्य अतिथि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी ने साहित्यकारों को सम्मानित किया। साथ ही संस्था की पत्रिका अक्षरालोक का विमोचन हुआ।
विज्ञापन
राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी के देरीे से पहुंचने पर वरिष्ठ पत्रकार अंशुमान तिवारी, बाबू सिंह यादव, मोना आसिफ, संस्था प्रमुख रजनी सरीन, समन्वयक डा. राजकुमार सिंह ने सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
विज्ञापन
आराधिका संस्था के कलाकारों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत के साथ महादेवी वर्मा और केशरीनाथ त्रिपाठी की रचनाओं पर संगीतमय प्रस्तुतियां दीं। जीआईसी प्रधानाचार्य वीके सिंह ने काव्य पाठ किया।
विज्ञापन
राज्यपाल सुबह 10.36 बजे आयोजन में पहुंचे। राज्यपाल व अतिथियों ने अक्षरालोक, पंडित बाबूराम शुक्ल रचना संचयन व कन्नौजी लोक कविताएं पुस्तकों का विमोचन किया।
सुंदरदास विशनदास गोहराणी को राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन सम्मान, विजय दुबे को अभिव्यंजना श्री सम्मान, बलराम श्रीवास्तव को आचार्य वचनेश मिश्र सम्मान, रामबाबू मिश्र रत्नेश को रामधारी सिंह दिनकर सम्मान, सुरेश अवस्थी को नरेंद्र मोहन सम्मान, सुनीता तिवारी को सुभद्रा कुमारी चौहान सम्मान, डा. कमल मुसद्दी को ताज बेगम सम्मान प्रदान किया।
वहीं आशा दुबे को मीराबाई सम्मान, डा. माधुरी दुबे को महीयसी महादेवी वर्मा सम्मान, डा. शोभारानी श्रीवास्तव को कुसुम खेतान सम्मान, सरस्वती वर्मा को अमृता प्रीतम सम्मान से नवाजा गया। राज्यपाल ने साहित्यकारों को उत्तरीय ओढ़ाकर, सम्मानपत्र, श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंट किया।
इससे पहले अतिथियों का डा. हरिदत्त द्विवेदी, नरेंद्र पांडेय, रजत मिश्रा, रवींद्र भदौरिया, कैलाश कटियार, वीके सुमन, संजय गर्ग, आर्येंद्र सिंह, सुरेंद्र पांडेय, प्रीती रायजादा, डा. मनोज मेहरोत्रा, दीपिका त्रिपाठी, आलोक रायजादा, डा. भारत गौड़, अरुण महेश्वरी ने स्वागत किया।
बाबू सिंह यादव दद्दू ने भी अतिथियों को सम्मानित किया। राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर पुलिस फोर्स को तैनात किया गया था। आयोजन स्थल पर एडीएम मनोज सिंघल व एएसपी आरबी चौरसिया मौजूद रहे।