{"_id":"5ef4e5958ebc3e42f055408d","slug":"authorization-letter-will-be-given-on-cooking-cast-payment-farrukhabad-news-knp5675975116","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुकिंग कास्ट भुगतान पर दिया जाएगा प्राधिकार पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुकिंग कास्ट भुगतान पर दिया जाएगा प्राधिकार पत्र
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लॉकडाउन और ग्रीष्मावकाश का खाद्य सुरक्षा भत्ता के रूप में एमडीएम के तहत बच्चों को कुकिंग कास्ट देने के दौरान प्राधिकार पत्र भी पत्र दिया जाएगा। इसे छपवाने के लिए शासन से बजट आया है।
मध्याह्न भोजन योजना के तहत कक्षा एक से आठ तक पढ़ने वाले बच्चों को भोजन दिया जाता है। लॉकडाउन और ग्रीष्मावकाश के कारण विद्यालय 24 मार्च से बंद हैं। ऐसे में बच्चों को कुकिंग कास्ट की धनराशि दिए जाने के आदेश शासन से आए थे। इसकी तैयारी विभाग में चल रही है। अब शासन ने कुकिंग कास्ट के साथ प्राधिकार पत्र भी दिए जाने का आदेश दिया है। इस प्राधिकार पत्र में विद्यालय का नाम, छात्र, पिता का नाम, पता व अन्य विवरण अंकित किया जाएगा। इसमें प्रधानाध्यापक के भी हस्ताक्षर होंगे।
जिले में प्राइमरी के 1,31,908 और जूनियर के 61,518 बच्चों की सूचना शासन को भेजी गई थी। इन सभी बच्चों को प्राधिकार पत्र दिए जाने के लिए शासन से विभाग को 96,713 रुपये बजट मिला है। यह प्राधिकार पत्र विभाग को छपवा कर विद्यालयों में भिजवाने होंगे। इस संबंध में आदेश जिला मुख्यालय आ गया है।