फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Attempt to kidnap minor son after beating father

Farrukhabad News: पिता को पीटकर नाबालिग पुत्र के अपहरण की कोशिश

Sun, 10 Aug 2025 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Attempt to kidnap minor son after beating father
फर्रुखाबाद। पांचाल घाट मार्ग पर दबंगों ने बाइक में टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दी। विरोध करने पर पिता को पीटकर उसके 12 वर्षीय पुत्र का कार से अपहरण करने का प्रयास किया। शोरगुल पर आरोपी मौके से भाग गए। पीड़ित ने पीछा करके उनकी कार का वीडियो बनाकर पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

कादरीगेट थाने के गांव अमेठी जदीद निवासी गौरव कुमार शुक्रवार देर रात पांचाल घाट की ओर से घर जा रहे थे। चांदपुर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास कार सवारों ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक में काफी नुकसान हुआ। बाइक में नुकसान का विरोध करने पर कार सवार युवकों ने मारपीट कर दी। इसी दौरान कुछ युवकों ने पुत्र कुनाल को कार में डालकर ले जाने का प्रयास किया। शोरगुल करने पर आसपास के लोगों को आता देख आरोपियों ने कार दौड़ा दी। इसके बाद पीछा करके कार का वीडियो बनाकर नंबर हासिल कर लिया गया। गौरव ने रात में ही पुलिस को सूचना देकर तहरीर भी दी। प्रभारी थानाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि घटना जानकारी नहीं है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed