फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Attempt to enter the house and take possession, police caught six

Farrukhabad News: घर में घुसकर कब्जे का प्रयास, पुलिस ने छह को पकड़ा

Thu, 26 Dec 2024 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Attempt to enter the house and take possession, police caught six
फर्रुखाबादा। शहर के पक्कापुल मुख्यमार्ग स्थित एक मकान में तड़के कई लोग अचानक घुस गए। घर में रह रही युवती के साथ धक्कामुक्की की। बाहर भागकर आई युवती ने पुलिस को फोन कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों का चालान किया गया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला पुल पुख्ता दक्षिण (पक्कापुल) निवासी शमा परवीन, अपनी बहन शाहीन और मां के साथ रहती हैं। बृहस्पतिवार सुबह कई लोग घर पहुंचे। गेट पर जैसे ही शाहीन पहुंची तो उन्होंने धक्कामुक्की करके अंदर घुस गए। शाहीन ने मौैका पाकर पुलिस को फोन कर दिया। कुछ ही देर में पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में ले लिया। मौके पर एक संदिग्ध कार को कुछ लोग लेकर भाग गए।
विज्ञापन

शमा परवीन की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। इसमें कहा गया कि उनके चाचा व हुआ ने फर्जी तरीके से उनके मकान का 21 सितंबर को हिस्ट्रीशीटर बब्बन दुबे के सहयोगी फतेहगढ़ के मोहल्ला हाथीखाना निवासी हैदर अली उर्फ मिंटू, ग्वालटोली फूलमती मंदिर के रामगोपाल यादव, बजरिया अलीगंज के अनुपम कनौजिया के नाम बैनामा कर दिया। इसका वाद सिविल जज के यहां विचाराधीन है। हैदर अली 12 लोगों के साथ घर में घुस आया और कब्जे का प्रयास किया। इंस्पेक्टर राजीव पांडेय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छह आरोपियों का चालान किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
दो साल पहले हुई थी आगजनी की घटना
वर्ष 2022 में इसी मकान में परिवार के ही लोगों ने घुसकर कब्जे का प्रयास किया था। उस दौरान घर में आग भी लगाई गई थी। पीड़ित नेे इस घटना का भी मुकदमा दर्ज कराया था। शाहीन ने बताया कि उनके पिता की मौत हो चुकी है। कोई भाई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed