फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Attachment warrant issued against inspector and three constables

Farrukhabad News: दरोगा व तीन सिपाहियों के खिलाफ कुर्की वारंट जारी

Thu, 26 Oct 2023 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Attachment warrant issued against inspector and three constables
फर्रुखाबाद। कोर्ट ने दरोगा व तीन सिपाहियाें के खिलाफ कुर्की वारंट जारी कर एसपी कानपुर, झांसी, कन्नौज व हापुड़ को पत्र भेजा है। सभी पुलिस अधीक्षकों को कुर्की वारंट तामील कराने के आदेश दिए है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बजाजा निवासी वकील शहजाद अली ने कोर्ट में तत्कालीन क्यूआरटी प्रभारी अशोक कुमार, सिपाही महाराज सिंह, बिजेंद्र सिंह, छविराम सिंह, राजवीर सिंह, नीरज कुमार, घनश्याम सिंह, विनोद कुमार के खिलाफ 31 जनवरी 2008 को याचिका दायर की थी। इसमें आरोप लगाया कि 21 जनवरी 2008 को यह लोग भाई आमिर उर्फ मोंटी को पीसीओ से पकड़कर ले गए। भाई को पुलिस पर फायर करने के आरोप में गिरफ्तार करना बताया गया। उसके साथ मारपीट कर कोतवाली में बंद करके प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। इस मामले में कोर्ट ने सभी पुलिस कर्मियों को तलब किया था। उसके बाद भी यह लोग कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए।
विज्ञापन

कोर्ट ने वारंट जारी कर गिरफ्तारी के संबंध में डीजीपी को पत्र भेजा था। इनके खिलाफ कुर्की वारंट जारी कर तामील कराने के आदेश दिए थे। वर्तमान में तत्कालीन सिपाही महाराज सिंह जनपद झांसी में दरोगा, सिपाही राजवीर जनपद हापुड़, छविराम सिंह जनपद कन्नौज, नीरज कुमार कानपुर नगर में तैनात हैं। कोर्ट ने एसपी हापुड, कन्नौज, झांसी व कानपुर नगर के एसपी को पत्र भेजकर दरोगा व तीन सिपाहियों का कुर्की वारंट तामील कराने के संबंध में पत्र भेजा है। मुकदमे में सुनवाई के संबंध में पांच दिसंबर की तिथि नियत की गई है। वादी की ओर से वकील दीपक द्विवदी ने दलीले दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed