{"_id":"660efd92843a1a2cc6028664","slug":"attachment-notice-pasted-on-the-house-of-the-accused-of-taking-away-the-teenage-girl-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-110030-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: किशोरी को ले जाने के आरोपी के घर पर कुर्की नोटिस चस्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: किशोरी को ले जाने के आरोपी के घर पर कुर्की नोटिस चस्पा
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। किशोरी को ले जाने के आरोपी के घर पुलिस ने कुर्की नोटिस चस्पा किया है। दो वर्ष पहले युवक किशोरी को लेकर चला गया था। पुलिस अभी तक किशोरी को खोज नहीं कर पाई है।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी पिता ने मोहल्ला भीमसेन मार्केट अंबेडकर कालोनी निवासी विशाल कुमार, भाई सोनू सिंह, रवि सिंह, पिता सत्यपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री कक्षा 11 की छात्रा है। विशाल पुत्री को साथ लेकर चला गया।
पुलिस ने पुत्री को खोजकर विशाल को जेल भेज दिया था। मामले में विशाल को जमानत मिल गई। नौ नवंबर 2022 की रात वह परिवारीजनों के साथ सो रहा था। अचानक खटर-पटर की आवाज सुनकर उठा तो देखा पुत्री बिस्तर पर नहीं है। गेट खुला था विशाल उसको बाइक पर बैठाकर ले गया। विशाल के घर जाकर पुत्री को वापस करने की बात कही, लेकिन विशाल के परिजन तैयार नहीं हुए। विवेचक ने दोनों को तलाश करने का प्रयास किया, लेकिन उनके बारे में पता नहीं चला।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी विशाल के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। कोर्ट में कुर्की चस्पा के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। कोर्ट से मंजूरी मिलने के बाद कर्नलगंज चौकी इंचार्ज ने विशाल के घर पर कुर्की नोटिस चस्पा किया है। चौकी इंचार्ज नर सिंह ने बताया कि कुर्की नोटिस चस्पा किया गया है।