{"_id":"58921b834f1c1b0f0be7fe43","slug":"atms-cash-in-banks-is-not-deviated-from-our-customers","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम, बैंकों में कैश न होने से भटके ग्राहक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम, बैंकों में कैश न होने से भटके ग्राहक
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Wed, 01 Feb 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
कैनरा बैंक
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वसंत पंचमी के दिन अधिकतर एटीएम कैश लेश रहे। ग्राहकों को नगदी केे लिए भटकना पड़ा। एटीएम से खाली हाथ लौटे ग्राहकों को बैंक में भी कैश न होने के चलते निराशा हाथ लगी।
वसंत पंचमी के दिन छुट्टी होने के कारण अधिकतर लोग बैंक के कामकाज निपटाकर कैश निकालने पहुंचे। लेकिन उन्हें बैंकों से निराशा हाथ लगी। कमालगंज कसबे में स्थित पीएनबी का एटीएम तो खुला था लेकिन उसमें कैश नहीं था।
बैंक में पेमेंट के लिए पहुंचे ग्राहकों को बैंक कर्मियों ने यह कह कर वापस कर दिया कि कैश नहीं है। पीएनबी के शाखा प्रबंधक आरके सिंह ने बताया कि कैश न तो बैंक में है और न तो एटीएम में। कैश आए तो बांटा जाए।
विज्ञापन
एसबीआई का एटीएम भी बंद रहा। एसबीआई के शाखा प्रबंधक एसके पांडेय ने बताया कि दोपहर तक उन्होंने एटीएम से कैश बांटा। इसके बाद कैश खत्म होने के चलते बंद कर दिया गया। इससे ग्र्राहकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उधर, फतेहगढ़ में एसबीआई, यूनियन बैंक, बैंक आफ इंडिया समेत अधिकतर एटीएम में कैश न होने के चलते ग्राहकों को बैरंग वापस होना पड़ा। खरीदारी करने निकले लोग भी मायूस नजर आए।
इनसेट.........
कैश न मिलने से खातेदार परेशान
नवाबगंज। आर्यावर्त ग्रामीण बैंकों की स्थिति सुधरने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को कसबा में स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में सुबह खाताधारकों की भीड़ उमड़ी। कैश के अभाव के कारण दो-दो हजार रुपये कैश दिया गया। शाखा प्रबंधक अमित सिंह ने बताया कि जितना कैश मिलता है, उसको बांट दिया जाता है। बैंक ऑफ इंडिया में भी कैश को लेकर दिक्कत होने लगी है। इस बैंक में भी कैश कम होने के कारण खातेदारों को 4 से 6 हजार रुपये ही दिए गए।