{"_id":"60de01658ebc3ec2025c6fa3","slug":"at-cow-shelter-home-lot-of-irregularities-noticed-dm-instrusted-to-correct-them-farrukhabad-news-knp6376934190","type":"story","status":"publish","title_hn":"कान्हा गोशाला में अव्यवस्थाओं पर डीएम नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कान्हा गोशाला में अव्यवस्थाओं पर डीएम नाराज
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मोहम्मदाबाद के गांव सकवाई स्थित नगर पालिका की कान्हा गोशाला का जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने गुरुवार को निरीक्षण किया। यहां खाली चरही व अव्यवस्थाएं देख नाराजगी जताई। ईओ को व्यवस्थाएं ठीक कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी को पानी का हौज भी काफी गंदा मिला। गोवंश को पानी पिलाने की कोई व्यवस्था नहीं थी। उन्होंने गोपालकों को फटकार लगाते हुए अपने सामने चरही में चारा डालने के निर्देश दिए। गाय के बच्चों को बाल्टी से पानी पिलाने को कहा।
जिलाधिकारी ने मोहम्मदाबाद के गांव नगला बाग रठौरा स्थित गोशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने बीडीओ को शेड की मरम्मत व वर्मी कंपोस्ट यूनिट सक्रिय कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि गोवंश को चराने के लिए गोशाला में अलग से भूमि चिह्नित की जाए। गोशाला के चारो ओर फैसिंग कराने के साथ पौधारोपण कराने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायतों से गोपालक लगाने को कहा।