फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   At counting centers tiered Barikeding

मतगणना स्थलों पर त्रिस्तरीय बैरीकेडिंग

Sat, 31 Oct 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला फर्रुखाबाद।
ब्यूरो अमर उजाला फर्रुखाबाद। Updated Sat, 31 Oct 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
At counting centers tiered Barikeding
जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य के मतों की गिनती एक नवंबर को होगी। इसके लिए चाक चौबंद इंतजाम किए जा रहे हैं। मतगणना स्थल पर त्रिस्तरीय बेरीकेडिंग की जाएगी।
विज्ञापन




प्रवेश द्वार व मतगणना कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। डीएम ने कहा कि निष्पक्ष होकर मतगणना कराई जाए। गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।


शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आरओ व एआरओ को मतगणना के लिए प्रशिक्षण दिया गया। डीएम सत्येंद्र कुमार सिंह ने कहा कि मतगणना लिटमस टेस्ट है। संवेदनशील बूथों पर हर हाल में सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। मतगणना की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। मतगणना में कोई गड़बड़ी पाई गई तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन



एसपी दिनेश कुमार पी ने कहा कि मतगणना स्थल पर त्रिस्तरीय मजबूत बेरीकेडिंग कराई जाए, यहां पुलिस और पीएसी की तैनाती की जाएगी। बेरीकेडिंग मजबूत होनी चाहिए, इसमें लापरवाही मिली तो ठेेेकेदार के खिलाफ कार्रवाई होगी। पुलिस अलर्ट रहे। गड़बड़ी करने वालों पर गैंगेस्टर लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रेक्षक एनके पॉलीवाल ने कहा सभी लोग अनुभवी हैं। निष्पक्ष होकर मतगणना कराई जाए। रिजेक्ट वोटों की वजह जरूर बताई जाए। सीडीओ एसएन शुक्ल ने कहा कि वोटों की राउंडवार गिनती की ऑनलाइन फीडिंग की जाएगी। जिला पंचायत सदस्य के उम्मीदवार को मांगने पर गिनती का राउंडवार डाटा शीट मुहैया कराई जाएगी।



पीडी डा. डीआर विश्वकर्मा ने कहा कि वोटों की एआरओ वार गिनती होगी। मतपत्र पर अंगूठा का निशान होने या वोटर का नाम लिखे होने पर वोट को निरस्त कर दिया जाएगा।


वोटों की गिनती का शेड्यूल मतगणना स्थल के बाहर चस्पा कर दिया जाए। इससे कि अफरातफरी का माहौल न बने। इसके साथ ही सातनपुर मंडी में मतगणनाकर्मियों को भी प्रशिक्षण दिया गया।



इस दौरान सीएमओ डा. राकेश कुमार, एसएसपी आरबी चौरसिया, डीआईओएस भगवत पटेल, सीवीओ डा. पुष्प कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट शिवबहादुर सिंह, कालूराम भारती, सीओ योगेश कुमार आदि मौजूद रहे।


 
एजेंटों की खंगाली जाएगी क्राइम हिस्ट्री- क्राइम हिस्ट्री वाले को मतगणना एजेंट नहीं बनाया जाएगा। एजेंट बनने के लिए क्राइम हिस्ट्री न होने का हलफनामा देना होगा। जहां मतगणना एजेंट बना दिए गए, वहां उनकी क्राइम हिस्ट्री तलाशी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed