फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Assistant Teacher Recruitment: Counseling will be held in two places

सहायक शिक्षक भर्ती को दो स्थानों पर होगी काउंसलिंग

Tue, 01 Dec 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Assistant Teacher Recruitment: Counseling will be held in two places
फर्रुखाबाद। सहायक अध्यापक शिक्षक भर्ती के लिए महिला और पुरुष अभ्यर्थियों की काउंसलिंग को अलग-अलग स्थान तय किए गए है। जीआईसी में पुरुष और जीजीआईसी फतेहगढ़ में महिला अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी। जिले को 804 अभ्यर्थी की काउंसलिंग करनी हैं।
विज्ञापन

69 हजार शिक्षक भर्ती परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद बकाया 36590 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए जिले में काउंसलिंग कराने के लिए 804 अभ्यर्थियों की सूची आई है।
विज्ञापन

इसमें 400 महिला और 404 पुरुष अभ्यर्थी शामिल है। बुधवार सुबह दस बजे से जीआईसी और जीजीआईसी में काउंसलिंग होगी। दोनों स्थानों पर सात-सात टेबल लगाई गईं हैं। इन पर तीन-तीन कर्मचारियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएन कॉलेज में वाहन पार्किंग की जाएगी। बीएसए लालजी यादव ने बताया कि थर्मल स्कैनिंग के लिए स्वास्थ्य टीम का कैंप दोनों कॉलेज के बाहर लगाने के लिए सीएमओ को पत्र लिखा गया है। गेट पर सैनिटाइजर रखा जाएगा। अभ्यर्थियों को मास्क पहन कर काउंसलिंग के लिए आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed