{"_id":"616f090f2dbb8c37f5044060","slug":"asha-s-goat-was-picked-up-in-a-hurry-by-the-police-farrukhabad-news-knp6591751193","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरी चोरी में पुलिस ने तीन को पकड़ा, वैन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरी चोरी में पुलिस ने तीन को पकड़ा, वैन बरामद
विज्ञापन
जहानगंज (फर्रुखाबाद)। बकरी चोरी की वारदात का खुलासा करने की जल्दबाजी में पुलिस आशा बहू की बकरी उठा लाई। थाने पहुंची आशा बहू को पुलिस ने बाद में बकरी लौटाने का आश्वासन दिया है।
जहानगंज निवासी राहुल के घर से तीन दिन पहले रात में चोर दो बकरी व दो हजार रुपये चोरी कर के भाग रहे थे। राहुल की मां सरोजनी जाग गई और उन्हें रोकने का प्रयास किया तो पीटकर घायल कर दिया था। इसी समय वहां से गुजर रहे पुलिसकर्मियों ने गुहार के बाद भी सरोजनी की मदद नहीं की। राहुल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
पुलिस ने मंगलवार को अलेपुर में दबिश देकर थाना मऊदरवाजा के जनैया सठैया निवासी तीन लोगों को पकड़ लिया। इनके पास से चोरी में प्रयुक्त वैन बरामद हुई है, लेकिन राहुल के घर से चुराई गईं बकरियां नहीं मिलीं। इसके बाद भी वारदात क ा खुलासा करने की जल्दबाजी में पुलिस अलेपुर निवासी आशा बहू मिथलेश कटियार की बकरी उठा ले गई।
विज्ञापन
मिथलेश थाने पहुंचीं तो दीवान ने एसओ देवेश कुमार के आने पर बकरी लौटाने की बात कही। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर चोरी की बकरियां बरामद करने का प्रयास कर रही है। एसओ ने बताया कि जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।