फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   As the heat increased, the city's feeders started getting overloaded.

Farrukhabad News: गर्मी बढ़ते ही शहर के फीडर होने लगे ओवरलोड

Fri, 17 May 2024 12:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
As the heat increased, the city's feeders started getting overloaded.
फर्रुखाबाद। भीषण गर्मी के बीच शहर क्षेत्र के फीडर ओवरलोड होने लगे हैं। इसके चलते दिन और रात में कई-कई बार ट्रिपिंग होने से उपभोक्ताओं की नींद खराब हो रही है।
विज्ञापन

अधिकारियों का तर्क है कि गर्मी में बिजली चोरी होने से फीडर ओवरलोड हो रहे हैं। सबसे ज्यादा चोरी रात में हो रही है। जल्द ही शहर क्षेत्र में बिजली चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

शहर क्षेत्र में आठ पावर हाउस और 22 फीडर संचालित हैं। लगभग 70 हजार बिजली कनेक्शनधारी हैं। बिजली विभाग ने जहां गर्मी में शहरियों को निर्बाध बिजली आपूर्ति दिए जाने के लिए रिवैंप व अन्य योजनाओं के तहत करीब 35 करोड़ से ज्यादा धनराशि देते हुए ट्रांसफार्मर, जर्जर तार आदि बदलवाने के निर्देश दिए थे। कहा था कि फीडर ओवरलोड न रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके तहत अभी काम चल रहा है। करोड़ों रुपये खर्च भी हो चुके हैं, लेकिन शहर क्षेत्र के उपकेंद्र अभी भी ओवरलोड हैं। सबसे बुरा हाल मिल्क डेयरी, ठंडी सड़क और आईटीआई उपकेंद्र का है। गर्मी के चलते दिन हो या रात उपभोक्ताओं को कई-कई बार ट्रिपिंग की समस्या से जूझना पड़ता है।
बीती रात राजीव गांधी नगर व गढ़ी कोहना में आठ से दस बार ट्रिपिंग हुई। राजीव गांधी नगर के अनिल पांडेय व गढ़ी कोहना के अब्दुल सत्तार बताते हैं कि गर्मी आते ही ट्रिपिंग शुरू हो गई है। रात में ट्रिपिंग सबसे ज्यादा हो रही है।


बोले जिम्मेदार
भीषण गर्मी के चलते उपकेंद्र ओवरलोड हो रहे हैं। रात में लोग कटिया डाल लेते हैं, जिससे उपकेंद्र ओवरलोड होने लगते हैं और ट्रिपिंग शुरू हो जाती है। एक-दो दिन में बिजली चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
- बृजभान सिंह, अधिशासी अभियंता शहरी, विद्युत वितरण निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed