{"_id":"615f3e168ebc3edaf04f2866","slug":"arrest-warrant-issued-against-two-policemen-farrukhabad-news-knp6569368117","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दरोगा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दरोगा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने फतेहगढ़ कोतवाली में तैनात रहे दो दरोगा के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है। आरोपी दरोगा जमानत कराने के बाद लंबे समय से कोर्ट में उपस्थित नहीं हो रहे हैं। इनमें एक दरोगा को दूसरे मुकदमे मेें वारंट के साथ कुर्की नोटिस भी जारी किया गया है।
फतेहगढ़ कोतवाली में वर्ष 2004 में तैनात रहे दरोगा गौतम कुमार व आलोक वर्मा के खिलाफ अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में जानलेवा हमला व षड्यंत्र रचने का मुकदमा चल रहा है। दोनों दरोगा जमानत पर हैं लेकिन लंबे समय से कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए हैं।
मुकदमे के वादी फतेहगढ़ के मोहल्ला बजाजा निवासी सुनील कुमार गुप्ता ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने की गुहार लगाई। सुनवाई के बाद एसीजेएम ने दोनों आरोपी दरोगा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है।
विज्ञापन
दरोगा गौतम कुमार के खिलाफ एक मुकदमा विशेष अदालत एंटी डकैती में भी चल रहा है। इसमें भी आरोपी दरोगा कोर्ट में उपस्थित नहीं हो रहा है। वादी सुनील गुप्ता ने आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट और कुर्की कार्रवाई करने के लिए प्रार्थनापत्र दिया। सुनवाई के बाद न्यायाधीश ने गैर जमानती वारंट व कुर्की नोटिस जारी किया है। वारंट तामील कराने के लिए पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश को भेजा है।