{"_id":"66a6a86749a7cfedf1050f8b","slug":"arogya-mela-some-places-in-the-hospital-are-locked-and-some-lts-saw-patients-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-113935-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोग्य मेला: अस्पताल में कहीं ताला तो कही एलटी ने देखे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोग्य मेला: अस्पताल में कहीं ताला तो कही एलटी ने देखे मरीज
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिम्मेदारों की लापरवाही से मुख्यमंत्री आरोग्य मेला केवल रजिस्टर पर ही चल रहा है। कहीं स्वास्थ्य केंद्र का ताला ही नहीं खुला, तो कही लैब टेक्नीशियनों ने मरीजों को परामर्श दिया। नगरीय क्षेत्र में भी अधिकतर अस्पतालों में डॉक्टर नहीं मिले।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कंपिल में सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक ताला लटका रहा। दवा लेने पहुंचे मरीज गेट पर ताला लटका देखकर लौट गए। अस्पताल के बाहर कुछ मरीज इंतजार करने के बाद निजी चिकित्सकों के यहां चले गए। कर्मी रमाशंकर ने बताया कि अस्पताल में आरोग्य मेला नहीं लगता है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ा में भी जन आरोग्य मेला बिना चिकित्सक के ही निपट गया।
लैब टेक्नीशियन अनूप कुमार ने दोपहर एक बजे तक 24 मरीजों को परामर्श दिया। एएनएम रश्मि ने भी सहयोग किया। वार्ड बॉय शैलेंद्र ने दबाई बांटी। स्वास्थ्य टीम को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। विगत चार दिन से बंच केबल में फाल्ट के चलते स्वास्थ्य कर्मियों ने अस्पताल के बाहर बैठकर मरीज देखे।
विज्ञापन
नगरीय स्वास्थ्य केंद्र रकाबगंज में डाॅ. शोभा सक्सेना नहीं मिलीं। फार्मासिस्ट दीपक ने चार मरीज देखे। वहीं पीएचसी साहबगंज में डाॅ.अंजुला गोस्वामी ने दोपहर तक मरीज देखे। उसके बाद वह अस्पताल में सन्नटा पसरा रहा। सीएमओ डाॅ. अवनीेंद्र कुमार ने बताया कि आरोग्य मेला में चिकित्सक क्यों नहीं पहुंचे, और अस्पताल में ताला क्यों लटका रहा। इसकी जांच करवाएंगे।